फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Phillauri box office collection day 1 Anushka Sharma film starts on a slow note

पहले दिन 'फिल्लौरी' मायूस, 'अनारकली' रही जबरदस्त

Sat, 25 Mar 2017 12:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Sat, 25 Mar 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
Phillauri box office collection day 1 Anushka Sharma film starts on a slow note
Phillauri
'एनएच 10' की सफलता के बाद दर्शकों को अनुष्का शर्मा की फिल्म 'फिल्लौरी' से उम्मीदें बढ़ गई थी। लेकिन 24 मार्च 2017 को रिलीज हुई इस फिल्म ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बाक्स ऑफिस पर इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो रिलीज के पहले दिन इस फिल्म ने 2-3 करोड़ की कमाई की। 
विज्ञापन


ये फिल्म देश भर के करीब 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। हालांकि फिल्म की लागत फिल्म सेटेलाइट राइट्स बेचकर कमा चुकी है लेकिन अनुष्का को उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में फिल्लौरी अच्छा काम करेगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 50% लागत सेटेलाइट और म्यूजिक सेल से वसूल कर ली है। 

वहीं बात करें  इसी दिन रिलीज हुई फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' की तो इस फिल्म को देखने 'फिलौरी' से ज्यादा लोग पहुंचे। पहले दिन इस फिल्म ने 10 करोड़ की कमाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

Phillauri box office collection day 1 Anushka Sharma film starts on a slow note
'अनारकली ऑफ आरा'
अनारकली ऑफ आरा निर्देशक अविनाश दास की पहली फिल्म है। फिल्म की स्टार स्वरा भास्कर हैं। फिल्म बिहार की एक ऑर्क्रेस्टा गायिका के जीवन के उतार-चढ़ाव की कहानी है। यह उस ट्रेंड का अगला अध्याय है जिसे मैं ‘मसाला रियलिज्म’ कहना पसंद करता हूं। यह इस ट्रेंड की पहली प्रस्तुति नहीं है लेकिन अपनी कई परतों के जरिए यह इस राह में मील का पत्थर जरूर बन जाती है।

फिल्लौरी फिल्म के डायरेक्टर अनशाई लाल का मानना है इस तरह की फिल्मों का कंटेंट थोड़ा अलग होता है, इनमें एंटरटेनमेंट कंटेंट नहीं होता, जिन लोगो को कुछ हटके सोचने की आदत होगी उन्हे ये फिल्म जरूर पसंद आएगी। 

अनुष्का शर्मा ने 'फिल्लौरी'  फिल्म में पहली बार डायरेक्टर अनशाई लाल के साथ काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed