फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pahlaj Nihalani Sends Legal Notice To IIFA For Making Fun Of Him And Calling Him Watchmen

पहलाज निहलानी ने आइफा को भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

Mon, 24 Jul 2017 01:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Mon, 24 Jul 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
Pahlaj Nihalani Sends Legal Notice To IIFA For Making Fun Of Him And Calling Him Watchmen
पहलाज निहलानी
आइफा पर अपना गुस्सा निकालने के बाद अब सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने अवॉर्ड सेरेमनी के ऑर्गनाइजर्स को लीगल नोटिस भेजा है। पांच पन्नों के इस नोटिस में निहलानी ने इवेंट के दौरान रितेश देशमुख और मनीष पॉल द्वारा उनकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नोटिस में निहलानी ने कहा कि न्यूयॉर्क में हुए आइफा अवॉर्ड्स के दौरान रितेश और मनीष ने उनकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया और उन्हें वॉचमैन भी कहा। निहलानी ने ऑर्गनाइजर्स से माफी मांगने और भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने ये शर्त भी रखी है कि ये माफीनामा अलग-अलग अखबारों और चैनलों में चलाया जाए।
विज्ञापन


इससे पहले निहलानी ने आइफा को "इंटरनेशनल ड्रामा" बताया था। उन्होंने ये कहा था कि, 'आइफा ने अपनी प्रासांगिकता तभी खो दी थी जब 2011 में अमिताभ बच्चन ने आइफा का बायकॉट किया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में नॉमिनेशन पर बात करते हुए उन्होंने इस सेरेमनी को ढोंग बताया। 'आइफा में 'दंगल' के लिए आमिर खान को, 'एयरलिफ्ट और रुस्तम' के लिए अक्षय कुमार को सिर्फ इसलिए नॉमिनेट नहीं किया क्योंकि वो इस समारोह में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed