आखिर 62 की उम्र में क्यों काम मांग रहीं नीना गुप्ता? बेटी ने यूं किया रिएक्ट
दरअसल, नीना ने इंस्टाग्राम पर अपना एक खूबसूरत सा फोटो सा शेयर किया और लिखा है, 'मैं मुंबई में रहती हूं और मैं एक हीरोइन हूं। मुझे अच्छे किरदार की तलाश है।' इस पोस्ट को देखकर हर कोई इसलिए हैरान है क्योंकि नीना को फिल्मों में उनके हुनर को देखते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
मामला यहीं पर खत्म नहीं हुआ नीना की बेटी मासबा गुप्ता ने अपनी मां के इस पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, 'मैं कल ही किसी से कह रही थी कि मैं कभी किसी से काम मांगने में नहीं हिचकिचाई और आज मां ने सोशल मीडिया पर ये पोस्ट कर दिया। मेरा मतलब मेरी 62 साल की मां ने। उन्होंने मुझे सिखाया है कि वो हमेशा काम करना चाहती हैं। वो कोई भी काम हो, काम आपको बूढ़ा होने से रोकता है।'
I live in mubai and working am a good actor looking fr good parts to play
A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on
A post shared by Masabs 🍒 (@masabagupta) on