फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nadirshah approached Kerala High Court seeking anticipatory bail in Malayalam actress assault case

मलयाली एक्ट्रेस अपहरण केस: नादिर शाह ने जमानत के लिए HC में लगाई अर्जी

Fri, 08 Sep 2017 03:11 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Fri, 08 Sep 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
Nadirshah approached Kerala High Court seeking anticipatory bail in Malayalam actress assault case
nadir shah
मलयाली एक्ट्रेस के अपहरण केस को देखने वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने दिलीप के दोस्त एक्टर- डायरेक्टर नादिर शाह को एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाने पर विचार कर रही है। बता दें इससे पहले भी दिलीप के साथ ये स्पेशल टीम इस मामले पर नादिर शाह से पूछताछ कर चुकी है। 
विज्ञापन


मीडिया में आई खबरों की मानें तो नाहिर शाह ने केरल हाई कोर्ट के पास एंटीसिपेट्री बेल के लिए एक याचिका भेजी है। गौरतलब है कि नादिर शाह को सीने में दर्द की शिकायत करने के बाद कोच्चि के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। नादिर ने अपनी याचिका में शिकायत की है कि जांच करने वाले अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार करने की धमकी दी है। 
विज्ञापन


पढ़ें- देवर और बेटी मीशा के साथ मीरा ने मनाया बर्थडे, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि नादिर शाह ने हाल ही में अलुवा में बंद दिलीप से भी मुलाकात की है।  बता दें कि दिलीप को पुलिस ने मलयाली एक्ट्रेस के अपहरण केस का मास्टरमाइंड मानते हुए 10 जुलाई को गिरफ्तार किया था। 

दिलीप ने 17 फरवरी को कोच्चि जाते वक्त एक्ट्रेस का न केवल अपहरण करवाया था बल्कि उसकी तस्वीरें खींचने और अश्लील वीडियो बनाने को भी कहा था। पुलिस के सूत्रों के अनुसार दिलीप ने ये साजिश साल 2013 में ही रच ली थी। इसके लिए उन्होंने एक शख्स को डेढ़ करोड़ रुपये भी दिए थे।
   

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed