'मुन्ना माइकल' के नए गाने में दिखा नवाज का 'स्वैग'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में टाइगर नवाज को डांस सीखा रहे हैं। पहले तो उन्हें डांस सीखने में काफी मुश्किल होती है लेकिन आखिरकार नवाज डांस सीख ही जाते हैं। इससे पहले इनकी डांस प्रैक्टिस का वीडियो भी सामने आया था।
इस फिल्म में टाइगर मुन्ना के किरदार में नजर आएंगे। मुन्ना, माइकल जैक्सन का बहुत बड़ा फैन है और उनके जैसा बनना चाहता है। इस फिल्म में यही दिखाया जाएगा कि मुन्ना अपने हुनर को संवारते हुए कैसे मुन्ना माइकल बन जाता है।
फिल्म में निधि अग्रवाल का भी अहम रोल है। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक गैंगस्टर के रोल में हैं जो डांस में नाम कमाना चाहता है। फिल्म में डांस के अलवा जबरदस्त एक्शन भी है। शब्बीर खान के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होगी।
The bromance song of 2017 is here! #Swag Out Now. 😎@iTIGERSHROFF @Nawazuddin_S @sabbir24x7 https://t.co/Fs2PzNJfy6 pic.twitter.com/hgI5AzSDmP
— Eros Now (@ErosNow) July 5, 2017