फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mother Sofia Hayat decides her wedding guest list, includes Lord Shiva and Rakhi Sawant

अपनी शादी में भगवान शिव और राखी सावंत को न्योता भेजेंगी सोफिया हयात

Mon, 06 Mar 2017 05:16 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Mon, 06 Mar 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
Mother Sofia Hayat decides her wedding guest list, includes Lord Shiva and Rakhi Sawant
sofiya hayat

हाल ही में मॉडल से नन बनीं सोफिया हयात ने सोशल मीडिया पर बताया था कि उन्होंने सगाई कर ली है। ये बात बता बताकर उन्होंने लोगों को चौंका दिया था। अब उन्होंने एक लीडिंग अखबार से बात करते हुए अपनी शादी की डेट भी बताई है।

विज्ञापन


सोफिया ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बात की। उन्होंने कहा, ''मैं अगले हफ्ते आप सभी को अपने मंगेतर का नाम बताऊंगी। मार्च के आखिरी हफ्ते में मैं शादी करूंगी। वो (मंगेतर) मेरे लिए बहुत खास है। हम दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।'
विज्ञापन


सोफिया ने आगे कहा, 'हमारी शादी में भगवान शिव, बुद्ध भी शामिल होंगे। ये फैसला स्वर्ग में बैठे जीसस ने लिया है। इनके अलावा उदिता गोस्वामी, अश्मित पटेल, रोहित वर्मा और राखी सावंत को भी अपनी शादी में बुलाऊंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सोफिया ने कहा कि उनकी शादी में बहुत कम लोग होंगे। वो बिग बॉस 7 की अपनी दोस्त गौहर खान, तनीशा मुखर्जी, एजाज खान, संग्राम सिंह, पायल रोहतगी, कुशाल टंडन, काम्या पंजाबी और एली अवराम को भी इनवाइट करेंगी।

साथ ही उन्होंने इस खुशी के मौके पर प्रत्यूषा बनर्जी को भी याद किया। बता दें कि प्रत्यूषा ने साल अप्रैल 2016 में सुसाइड कर लिया था। सोफिया ने कहा कि वो अपनी शादी में एंडी को नहीं बुलाएंगी क्योंकि वो नहीं चाहतीं कि फंक्‍शन में कोई भी बवाल हो। 

साथ ही उन्होंने अरमान कोहली को भी बुलाने से मना कर दिया। सोफिया ने कहा, 'मैं अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहित शर्मा और उसकी पत्नी को स्पेशल इनविटेशन भेजूंगी। जब वो आएगा तो मैं उसे किस करूंगी और गले लगा लूंगी।'


बता दें कि सोफिया जब मॉडल से नन बनीं थीं तो उन्होंने कहा था कि वो कभी भी शादी और सेक्स नहीं करेंगी। उन्होंने पवित्र रहने की कसम खाई थी। लेकिन अब सोफिया ने सगाई कर ली है और अब वो शादी भी करने जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed