फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mira rajput gives clearification over her statement on feminism

आलोचकों को मीरा राजपूत का जवाब- फेमिनिज्म का मतलब सिर्फ पैसे से आत्मनिर्भर होना नहीं

Sun, 14 May 2017 02:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Sun, 14 May 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
mira rajput gives clearification over her statement on feminism
मीरा राजपूत ने कुछ समय पहले 'महिला दिवस' के मौके पर एक कार्यक्रम में कहा था, ‘मुझे घर में रहना पसंद है। मुझे अपने बच्चे के साथ होना पसंद है। मैं काम के लिए अपने बच्चे के बिना एक घंटा नहीं बिता सकती। मैं उसके साथ ऐसा क्यों करूं? वह पप्पी नहीं है। मैं मां की तरह उसके साथ रहना चाहती हूं।’
विज्ञापन


उनके इस बयान ने उन्हे मुसीबत में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई। हाल ही में 'बॉम्बे टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में मीरा ने इस मामले पर अपनी सफाई पेश की है। मीरा ने कहा है कि, 'ये मेरे अपने विचार हैं। हो सकता है कि कुछ लोग इससे सहमत न हों, लेकिन मेरा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।'
विज्ञापन


उन्होने ये भी कहा कि फेमिनिज्म का मतलब सिर्फ पैसे को लेकर आत्मनिर्भर होना नहीं होता बल्कि जो महिलाएं घर में रहती हैं और अपने परिवार का ध्यान रखती हैं वो भी इसका हिस्सा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस दौरान उन्होने अपनी मां के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरी मां ने अपने करियर और परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। उन्होनें कभी ये महसूस नहीं होने दिया कि वो हमारे साथ नहीं हैं।   


मीरा राजपूत ने उस इवेंट में ये भी खुलासा किया था कि उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा था। लेकिन इसको उन्होंने अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। मीरा ने कहा कि उन्हें हाउसवाइफ बने रहना ही पसंद है और यह प्रोफेशन उन्होंने खुद चुना है। इस बात पर उन्हें गर्व है कि वो एक हाउसवाइफ हैं।  उन्होंने बच्चों को छोड़कर अपने करियर के लिए आगे बढ़ने वाली महिलाओं को बेहतर नहीं बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed