फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Meet Sanjana Kapoor, Shashi Kapoor's daughter who is ruling theatre world

फिल्मों का मोह छोड़ पिता की इस विरासत को संभाल रही है करीना-करिश्मा की बहन

Mon, 27 Mar 2017 02:32 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Mon, 27 Mar 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
Meet Sanjana Kapoor, Shashi Kapoor's daughter who is ruling theatre world
संजना कपूर
जहां कपूर खानदान का लगभग हर चिराग आज फिल्म इंडस्ट्री में अपनी चमक बिखेर रहा है वहीं इसी खानदान की एक बेटी ऐसी है जिसने लीक से हटकर करियर चुना और अपनी पहचान बनाई। ये हैं शशि कपूर की बेटी संजना कपूर
विज्ञापन


जहां करीना-करिश्मा से लेकर उनके बाकी कजिन्स फिल्मी दुनिया में कपूर खानदान का नाम रोशन कर रहे हैं वहीं संजना ने फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध को छोड़कर थियेटर को अपना करियर बनाया और कपूर खानदान के नाम को ऊंचा किया।
विज्ञापन

शशि कपूर की बेटी थियेटर में कर रही नाम रोशन

Meet Sanjana Kapoor, Shashi Kapoor's daughter who is ruling theatre world
पिता शशि कपूर के साथ संजना कपूर
संजना के पिता यानि शशि कपूर और उनकी मां जेनिफर केंडल ने मिलकर पृथ्वी थियेटर की शुरुआत की थी। दोनों ने थियेटर में खूब काम किया और आज संजना अपने खानदान की उसी विरासत को संवार रही हैं और साथ लेकर आगे बढ़ रही हैं।

संजना काफी वक्त तक तो पृथ्वी थियेटर से जुड़ी रहीं लेकिन 2012 में पृथ्वी थियेटर छोड़ने के बाद संजना ने अपनी खुद की थियेटर संस्था शुरु की। जूनून नाम की उनकी ये थियेटर संस्था देशभर पर में प्ले ऑर्गेनाइज करती है।

हालांकि ऐसा नहीं है कि संजना ने एक्टिंग में हाथ नहीं आजमाया। चूंकि एक्टिंग विरासत में मिली इसलिए संजना ने सोचा इस में भी हाथ आजमाया जाए और फिल्म '36 चौरंगी लेन' से डेब्यू किया।

इस फिल्म को उनके पापा शशि कपूर ने प्रोड्यूस किया था जबकि उनकी मां जेनिफर फिल्म में लीड रोल में थीं। लेकिन ये फिल्म नहीं चली।

इसके बाद संजना कपूर ने 'हीरो हीरालाल', 'सलाम बॉम्बे' जैसी कई और फिल्में कीं लेकिन वो सभी फ्लॉप रहीं। और फिर संजना ने थियेटर को अपना करियर बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed