तिब्बती धर्म गुरु के साथ दिखीं कैटरीना, शेयर की फोटो
कैटरीना कैफ इन दिनों फिल्म 'जग्गा जासूस' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच उन्होंने तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो डाली है। इसके कैप्शन में कैटरीना ने दलाई लामा का एक मैसेज फैंस के साथ शेयर किया है। दलाई लामा आज अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापनA post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
बता दें कि 'जग्गा जासूस' में कैटरीना के साथ रणबीर कपूर नजर आएंगे। अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म काफी समय तक अपनी रिलीज डेट को लेकर चर्चा में रही थी और अब ये 14 जुलाई को रिलीज की जाएगी।
इसके अलावा वो जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के लिए मोरक्को रवाना होने वाली हैं। साथ ही कैटरीना आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में भी नजर आएंगी।