{"_id":"5965ca864f1c1b676a8b468a","slug":"kareena-kapoor-khan-wanted-to-drop-out-of-veere-di-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेग्नेंसी के चलते फिल्म छोड़ना चाहती थीं करीना, प्रोड्यूसर ने रोल ही बदल दिया ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रेग्नेंसी के चलते फिल्म छोड़ना चाहती थीं करीना, प्रोड्यूसर ने रोल ही बदल दिया
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor
करीना कपूर खान ने हाल ही में 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म की कहानी रिवील की थी। लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ी एक और शॉकिंग खबर सामने आ रही है। करीना ने कहा, मैंने 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म की प्रोड्यूसर रिया कपूर से कहा था कि वो फिल्म में किसी और एक्ट्रेस को कास्ट कर लें।
विज्ञापन
एक इंटरव्यू में, करीना कपूर ने बताया कि 'जब वो गर्भवती थीं, तब उन्होंने रिया से कहा था कि वो मुझसे 10 साल कम उम्र की लड़की को कास्ट कर लें। लेकिन रिया ने ऐसा न करते हुए फिल्म में गर्भवती महिला का किरदार शामिल कर दिया। रिया, जो उत्साह, साहस और दृढ़ विश्वास से भरी प्रोड्यूसर हैं, उन्होंने मुझे बताया कि ये फिल्म महिलाओं के बारे में है और वो ये फिल्म मेरे साथ ही करना चाहती हैं।'
विज्ञापन
बेबो ने कहा, 'वीरे दी वेडिंग' 4 लड़कियों की कहानी है जो मेरी शादी अटेंड करने आई हैं। यह फिल्म उन्हीं के द्वारा किया गया धमाल के आगे पीछे ही घूमेगी। ये फिल्म महिलाओं और उनके इमोशन्स की कहानी है।
विज्ञापन
दरअसल, बेबो इस फिल्म से बॉलीवुड में प्रेगनेंसी ब्रेक के बाद कमबैक करने वाली हैं।