मम्मी करीना की ये फोटो देख हंस पड़ेंगे तैमूर, 'वीरे दी वेडिंग' के सेट पर दिखा करीना का बचपना
मां बनने के बाद करीना कपूर की पहली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग का पहला शेड्यूल खत्म हो गया है। पहले शेड्यूल की शूटिंग फुकेट में हो रही थी। शेड्यूल पूरा होने पर फिल्म के सेट से एक फोटो सामने आई है।
इसमें करीना जीभ बाहर निकाले सेल्फी ले रही हैं। वहीं उनके पीछे खड़े कुछ क्रू मेंबर आपस में बात कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान कई बार सेट पर करीना को तैमूर को देखा गया। शूटिंग के दौरान करीना तैमूर के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हैं।
कभी जिम तो कभी फ्रेंड्स के साथ पार्टी में नजर आने वाली करीना फुकेट में शूटिंग करने के बाद काफी खुश लग रही हैं। इस तस्वीर को सोनम की बहन रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस फिल्म के लिए करीना ने अपना वजन 10 किलो तक घटाया है।
मम्मी करीना की ये तस्वीर देखकर तैमूर को भी हंसी आ जाएगी। खबरों की मानें तो ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। पिछले दो साल में करीना की ये पहली फिल्म है। जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
Almost at the finish line!!!! That's a wrap on Phuket! @vdwthefilm see you MAY 18!
A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor) on