फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   karan johar speaks about his friendship with kajol said it has hit the expiry date

काजोल संग दोस्ती पर बोले करन, 'रिश्तों की भी होती है एक्सपायरी डेट'

Thu, 20 Apr 2017 06:46 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर Updated Thu, 20 Apr 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
karan johar speaks about his friendship with kajol said it has hit the expiry date
करन जोहर और काजोल

बॉलीवुड में करन जोहर और काजोल की दोस्ती शुरू से ही काफी मशहूर रही है। बहुत बार दोनों के झगड़ों की बात भी सामने आईं बावजूद इसके ये दोनों हमेशा साथ में नजर आते रहे हैं। लेकिन जब से 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'शिवाय' रिलीज हुई हैं तब से दोनों ही एक-दूसरे से कटे-कटे नजर आने लगे हैं। करन और काजोल सिर्फ स्पेशल मौकों पर ही साथ नजर आते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मॉडलिंग के दिनों में ऐसी दिखती थीं दिशा पटानी, पहचान नहीं पाएंगे
विज्ञापन


एक इंटरव्यू में करन ने काजोल के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि काजोल के साथ उनकी दोस्ती को 25 साल हो चुके हैं लेकिन अब ये लगभग खत्म होने की कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि करने ने ये भी बताया कि वो दोनों ही एक दूसरे से अभी भी बेहद प्यार करते हैं।

करन ने कहा, 'मेरे और काजोल के बारे में बहुत सी बातें की गई हैं। यहां तक की मैंने भी बहुत कुछ बोला लेकिन काजोल ने कभी हमारे बारे में कुछ नहीं कहा। अब मैंने महसूस किया कि मूझे इस
मुद्दे पर स्पष्ट होना चाहिए और मुझे लगता है कि इससे ज्यादा मैं और कुछ नहीं कह सकता।'

ये भी पढ़ें- सलमान के बाद अब शाहरुख संग जोड़ी बनाएंगे कबीर खान


करन ने आगे कहा, 'कभी-कभी रिश्तों की भी एक्सपायरी डेट होती है और हमारी दोस्ती भी इस डेट को क्रॉस कर चुकी है। लेकिन वो हम वो समय नहीं भूल सकते जो हमने साथ में बिताए हैं। साथ ही
काजोल, उनके परिवार, मां और बहन के लिए मेरा प्यार कभी कम नहीं होगा।'

वहीं अजय देवगन के बारे में पूछे जाने पर करन के तेवर एकदम अलग थे। अजय के बारे में उन्होंने कहा, 'मेरा उस आदमी के साथ कोई रिश्ता नहीं है। ना मैं उसे जानता हूं और ना ही कभी जानता
था। वो मेरे लिए हमेशा से ही काजोल के पति हैं ना कि मेरे दोस्त। काजोल के पति होने की वजह से ही मैं उनका आदर करता हूं। इसलिए मैं अजय के बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहूंगा।'

ये भी पढ़ें- 'बरेली की बर्फी' से टक्कर लेगी टाइगर श्रॉफ की 'मुन्ना माइकल'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed