फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut says I will take what is mine but it by fighting

कंगना ने कहा, ''मुझे हर चीज लड़ाई करके ही मिली है"

Wed, 09 Aug 2017 01:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Wed, 09 Aug 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut says I will take what is mine but it by fighting
कंगना रनौत

कंगना रनौत बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। कभी अपने बगावती तेवर तो कभी बेबाक अंदाज के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हाल ही में एक इवेंट में पहुंची। इस इवेंट में उनके बॉलीवुड करियर को लेकर काफी सारे सवाल किए गए लेकिन एक बार फिर कंगना ने इन सवालों का करारा जवाब देते हुए कहा कि उन्हें शुरू से ही अपने हक की लड़ाई लड़नी पड़ी है और अब तो बगावत और झगड़ा करना उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। 

विज्ञापन


कंगना ने आगे कहा, 'आप में से कई लोग मुझे लड़ाकू, बागी और ना जाने क्या-क्या समझते और कहते होंगे, मगर अब मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं अपना हक हासिल करने में यकीन करती हूं। फिर चाहे मुझे उसे लड़कर ही क्यों ना हासिल करना पड़े।' 
विज्ञापन


पढ़ें- कंगना ही नहीं ये एक्टर भी हो चुका है 'नेपोटिज्म' का शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म ‘सिमरन’ के लेखक अपूर्व असरानी के साथ हुए विवाद को लेकर जब कंगना से  सवाल पूछा गया, तो कंगना ने अपनी सफाई देते हुए कहा, ‘इसे लेकर बहुत सारी गलतफहमियां हैं। अपूर्व ने ही अतिरिक्त डायलॉग लेखक के लिए मुझे श्रेय लेने के लिए कहा था। इससे जुड़े तमाम तरह के डॉक्यूमेंट्स और कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किए गए थे। 

इसके बाद हमने एक शूटिंग के एक शेड्यूल के लिए साथ काम भी किया था। इसके कई महीने बाद अपूर्व ने मेरे खिलाफ तरह-तरह की बातें लिखनी शुरू कर दीं, वो भी ऐसे वक्त जब ‘रंगून’ फ्लॉप हुई थी। उनके अलावा दो-तीन और लोगों ने भी मुझ पर जुबानी हमला बोल दिया। नेपोटिज्म पर बहस शुरू हो गई। लोगों ने मुझे खूब भला बुरा कहा। कंगना की फिल्म 'सिमरन' 15 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed