फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana is in no mood to spare Hrithik Roshan and his father Rakesh Roshan

फिर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- 'ऋतिक और राकेश रोशन खुद को बेवकूफ बना रहे हैं'

Fri, 01 Sep 2017 09:44 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Fri, 01 Sep 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
Kangana is in no mood to spare Hrithik Roshan and his father Rakesh Roshan
कंगना रनौत
अपनी साफगोई के लिए दर्शकों के दिल पर राज करने वाली बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में ऋतिक रोशन के साथ हुए हुए अपने झगड़े पर उन्हें उनसे माफी मांगने को कहा था।
विज्ञापन


कंगना ने कहा कि ऋतिक रोशन की वजह से वो खूब परेशान हुईं। वो रात रात भर रोती थी। बुरी परिस्थितियों से गुजरी हैं। उनके लीक हुए ई-मेल को लोग आज भी गूगल पर ढूंढकर पढ़ते हैं और गॉसिप करते हैं। इन सबके लिए ऋतिक को माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


हाल ही में कंगना ने एक और बयान दिया है जिसे देखकर लग रहा है कि कंगना अभी इस लडाई को खत्म करने के मूड में नहीं है। राजीव मंसद के साथ अपने एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा, 'मैं चाहती हूं कि ऋतिक रोशन और उनके पापा राकेश रोशन को मेरी इमेज खराब करने के लिए सार्वजनिक तौर पर मांफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- कपिल शर्मा के लिए अब तक की सबसे बुरी खबर, चैनल ने लिया बड़ा फैसला

उन्होंने कहा ऋतिक पहले भी अपनी किसी बात को साबित नहीं कर पाए थे। उन्होंने कहा,'मेरे लिए ये मुद्दा अभी खत्म नहीं हुआ है। ऋतिक रोशन और उनके पापा ने कहा था कि वो लोगों को मेरे खिलाफ ऐसे सबूत देंगे जिनसे फैंस चौंक जाएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। आप किसी को नोटिस देकर उनसे दुर्व्यवहार नहीं कर सकते । उन्होंने कहा उन्होंने मेरी इमेज को नुकसान पहुंचाया है।


उन्होंने मीडिया से शिकायती अंदाज में कहा,'मीडिया क्यों नहीं लोगों को बताता है कि वो खुद को बेवफूफ बना रहे हैं। अगर कोई उन्हें ईमेल करके परेशान करेगा तो क्या वो दो साल तक चुप बैठेंगे'। 

राजीव मसंद के साथ अपने एक इंटरव्यू में कंगना ने खुद को दिलीप विवाद से जोडकर बताया। उनसे जब पूछा गया कि ऋतिक से साथ हुए झगड़े के दौरान क्या उन्हें कभी अपनी जान का खतरा महसूस हुआ। इस पर कंगना ने कहा,' कई लोगों ने उस समय उन्हें उनकी बहन को किसी सुरक्षित स्थान पर भेजने की सलाह दी। मेरे लिए सबकुछ वाकई काफी डरावना था'।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed