फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jacqueline Fernandez To Play A Host To Justin Bieber During His India Tour

जस्टिन बीबर को मुंबई घुमाएंगी जैकलीन फर्नांडिस

Tue, 21 Mar 2017 01:26 PM IST
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह Updated Tue, 21 Mar 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez To Play A Host To Justin Bieber During His India Tour
Jacqueline Fernandez To Host Justin Beiber
कैनेडियन पॉप स्टार जस्टिन बीबर मई में इंडिया आने वाले हैं। 10 मई को वो मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अपने गानों से समा बांधेंगे। ऐसे में उनकी मेजबानी करने का जिम्मा लिया है जैकलीन फर्नांडिस ने।
विज्ञापन


जैकलीन ने 'बेबी' गाने से मशहूर हुए 23 साल जस्टिन को मुंबई घुमाने की पूरी तैयारी कर ली है। जैकलीन जस्टिन को भारत का हर रंग दिखाना चाहती हैं। उन्होंने जस्टिन के लिए कुछ खास इंतजाम भी किए हैं। जैकलीन उन्हें अपने हाल ही में खोले गए रेस्टोरेंट में महाराष्ट्रियन, साउथ इंडियन और गुजराती खाना खिलाएंगी। साथ ही वो जस्टिन को मुंबई के फेसम टूरिस्ट स्पॉट गेटवे ऑफ इंडिया, इस्कॉन टेंपल, फिल्म सिटी और बांद्रा भी लेकर जाएंगी।
विज्ञापन


इस बारे में जैकलीन ने कहा, 'मैं जस्टिन की बहुत बड़ी फैन हूं और मैंने कुछ चीजें प्लैन भी कर ली हैं। मैं उन्हें हर जगह घुमाना चाहती हूं और इंडिया के सभी स्वाद चखाना चाहती हूं। मैं इस दौरान उनकी गाइड बनूंगी।' जैकलीन उन्हें मुंबई के धारावी स्लम में भी ले जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैकलीन के पास नहीं है ज्यादा काम

Jacqueline Fernandez To Play A Host To Justin Bieber During His India Tour
Jacqueline Fernandez
जैकलीन वैसे भी आजकल काफी फ्री हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'फ्लाइंग जट' बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल करने में नाकाम रही थी। और उनके पास अभी कोई बड़ा प्रोजेक्ट भी नहीं है। उनके पास अभी केवल एक फिल्म है।

जस्टिन अपने 'पर्पज वर्ल्ड टूर' के दौरान इंडिया में परफॉर्म करेंगे। उन्हें भारत लाने वाले वाइट फॉक्स इंडिया के डॉयरेक्टर अर्जुन जैन का कहना है, 'जस्टिन का टूर लगभग फाइनलाइज हो चुका है। हम चाहते हैं ये हर तरह से अच्छा हो और हम इसे एक यादगार इवेंट बनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed