फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jab harry met sejal second song beech beech mein release shahrukh khan and anushka sharma dance

जमकर नाचे शाहरुख-अनुष्का, 'जब हैरी..' का दूसरा गाना रिलीज

Tue, 04 Jul 2017 08:36 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा Updated Tue, 04 Jul 2017 08:36 AM IST
विज्ञापन
jab harry met sejal second song beech beech mein release shahrukh khan and anushka sharma dance
शाहरुख खान

शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का दूसरा गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में शाहरुख और अनुष्का थिरकते नजर आ रहे हैं। यह एक डांस नंबर है। इस गाने को शाहरुख, अनुष्का और इम्तियाज अली ने मुंबई के तमाशा क्लब में लॉन्च किया।

विज्ञापन


इस गाने को अरिजीत सिंह और शाल्मली खोलगड़े ने अपनी आवाज दी है। फिल्म में म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। इस गाने के बोल 'बीच-बीच में' हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये गाना शाहरुख की फिल्म 'कल हो ना हो' के गाने 'इट्स द टाइम टू डिस्को' से मिलता-जुलता है।
विज्ञापन


बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख एक पंजाबी गाइड बने हैं जिनका नाम हरविंदर सिंह है। उन्हें सब हैरी कहकर पुकारते हैं। वहीं अनुष्का एक गुजराती लड़की का किरदार निभा रही हैं। जो यूरोप घूमने के लिए जाती हैं और उनकी मुलाकात हैरी से होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शाहरुख और अनुष्का फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म की पूरी शूटिंग यूरोप में हुई है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed