फिगर का मजाक उड़ाने वालों को हुमा कुरैशी ने दिया मुंह तोड़ जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' और इंटरनेशनल फिल्म 'वाइसराइज हाउस' की सफलता से हुमा कुरैशी काफी उत्साहित हैं। हाल ही में उन्होंने दूसरों के फिगर का मजाक उड़ाने वाले लोगों को मुंह तोड़ जवाब दिया है।
हुमा कुरैशी ने डेनिम जींस कंपनी लेवी के लिए एक वीडियो शूट करवाया। इस वीडियो में हुमा ने उन लोगों पर निशाना साधा है जो खुद को देखने के बजाय दूसरों के फिगर के बारे में बुरा-भला बोलते हैं। साथ ही जो अपना नहीं, दूसरों का ड्रेसिंग स्टाइल बहुत गौर से देखते हैं।
हुमा ने कहा, "नकारात्मक बातें कहने वालों को जाने दें, वे सिर्फ आपको नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। कुछ आपका मजाक बनाकर निराश कर सकते हैं। फालतू बातों और अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर आप अपने काम पर ध्यान नहीं लगाते तो आप सफल नहीं हो सकेंगे।'
हुमा ने आगे कहा, 'मेरे फिगर को लेकर मेरा मजाक उड़ाया जाता है। इसकी वजह है कि मैं बाहरी हूं और बने-बनाए पैमाने में फिट नहीं हूं।' बता दें कि हुमा की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।
हाल ही में स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू ने भी महिलाओं के क्लीवेज या उनके कपड़ों पर की जाने वाली टिप्पणी पर एक जोरदार वीडियो बनाकर मैसेज दिया था।
A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq) on