{"_id":"58e0fb4d4f1c1bbf6e5b3e90","slug":"from-28-april-bahubali-2is-the-only-film-in-south-theaters","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 अप्रैल से साउथ के सिनेमाघरों में होगी सिर्फ 'बाहुबली-2'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
28 अप्रैल से साउथ के सिनेमाघरों में होगी सिर्फ 'बाहुबली-2'
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Sun, 02 Apr 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
बाहुबली 2
इस महीने मॉलीवुड (दक्षिण भारतीय फिल्म) में कई फिल्में रिलीज होने वाली थीं लेकिन 'बाहुबली 2' ने इन सभी फिल्मों पर फिलहाल रोक लगा दी है। फिल्म थिएटर मालिकों का कहना है कि 28 अप्रैल से पहले तक कुछ अच्छी फिल्मों को स्क्रीन पर जगह मिलेगी लेकिन 28 अप्रैल से 'बाहुबली 2' ही स्क्रीन पर धूम मचाएगी।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो 'बाहुबली 2' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और ऐसे में फिल्म के सुपरहिट होने के पूरे आसार हैं। लोगों में 'बाहुबली 2' को लेकर जो उत्साह है उसी को ध्यान में रखते हुए साउथ की ज्यादातर थिएटरों में 'बाहुबली-2' ही दिखाई देगी। वहीं थिएटरों के मालिकों का मानना है कि इस फिल्म को देखने अधिक से अधिक लोग आएंगे और ऐसे में दूसरी कोई फिल्म हॉल में नहीं टिक पाएगी।
विज्ञापन