'तेरा इंतजार' का पोस्टर रिलीज, पहली बार ऐसे लुक में दिखीं सनी लियोनी
पढ़ें- 'जूली 2' को मिला 'A' सर्टिफिकेट, निहलानी ने कहा, 'परिवार के लिए है ये फिल्म'
इस पोस्टर में अरबाज के साथ सनी लियोनी भी दिखाई दे रही हैं। सनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के पोस्टर को शेयर किया है । इतना ही नहीं पोस्टर की टैगलाइन है- सर्च फॉर लव बिगिंस।
Search for love begins, #TeraIntezaarPoster is Out Now! Watch me & @arbaazSkhan in @WaliaRajeev’s supernatural thriller on 24th November! pic.twitter.com/zZ2cjt1TAx
— Sunny Leone (@SunnyLeone) September 12, 2017
ये फिल्म सनी और अरबाज की लव स्टोरी पर आधारित है। गौरतलब है इससे पहले सनी ने ज्यादातर फिल्मों में आइटम सॉन्ग ही किए हैं लेकिन अपनी इस फिल्म ‘तेरा इंतजार’ के साथ सनी अरबाज खान के साथ लीड रोल में नजर आ रही हैं।
बता दें कि इस फिल्म को राजीव वालिया डायरेक्ट कर रहे हैं। सनी लियोन और अरबाज खान की फिल्म ‘तेरा इंतजार’ 24 नवंबर को रिलीज की जाएगी।