फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Finally Padmavati release date postponed

एक दिसंबर को रिलीज नहीं होगी संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती

Mon, 20 Nov 2017 09:33 AM IST
टीम डिजिटल, नोएडा
टीम डिजिटल, नोएडा Updated Mon, 20 Nov 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
Finally Padmavati release date postponed
साल 2017 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पद्मावती' लगातार कई संगठनों के विरोध का सामना कर रही थी। ऐसे में 'पद्मावती' के मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट टालने का फैसला लिया है। फिलहाल नई तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। वहीं करणी सेना के लोकेंद्र सिंह कल्वी का कहना है कि फिल्म की अगली रिलीज डेट पर भी इसका विरोध जारी रखा जाएगा। राजपूत संगठनों की मांगों को समर्थन देते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी कहा कि विवादित दृश्यों को हटाने के बाद ही फिल्म को यूपी में दिखाने की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

'पद्मावती' के मेकर्स की ओर से ये बड़ा फैसला क्यों लिया गया फिलहाल इसका कोई खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन फिल्म पर जारी विवाद इसकी रिलीज डेट टालने की एक बड़ी वजह बन सकती है। साथ ही सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'पद्मावती' भी अभी तक नहीं देखी है।
 

वजह कहीं ये तो नहीं

Finally Padmavati release date postponed
मेकर्स ने पिछले शुक्रवार को ही सेंसर बोर्ड के पास अपनी फिल्म भेजी है। नियमों के मुताबिक सेंसर बोर्ड फिल्म के क्लीयरेंस के लिए 60 दिनों तक का समय ले सकती है, ऐसे में 1 दिसंबर को रिलीज न होने के पीछे ये कारण भी हो सकता है।

दूसरी ओर राजपूत करणी सेना 'पद्मावती' के विरोध में अपना विरोध जारी रखी हुई है। सिनेमाघर जलाने, जान से मारने और हिंसा फैलाने की धमकी दी जा रही है। अखंड राष्ट्रवादी पार्टी ने पद्मावती के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। जिसमें रानी पद्मिनी की छवि को खराब करने के आरोप में फिल्म पर बैन लगाने की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed