फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film Bareilly Ki Barfi's director Ashwiny Iyer has decided to will make film on kabaddi

हॉकी के बाद अब कबड्डी पर बनेगी 'चक दे इंडिया', इस डायरेक्टर ने दिखाया दम

Mon, 06 Nov 2017 05:52 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Mon, 06 Nov 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
film Bareilly Ki Barfi's director Ashwiny Iyer has decided to will make film on kabaddi
बॉलीवुड के डायरेक्टर गेम से जुड़ी फिल्मों को लेकर हमेशा गंभीर रहे हैं। ऐसा ही कुछ फैसला कबड्डी खेल को लेकर इस डायरेक्टर ने किया है। 
विज्ञापन


फिल्म 'बरेली की बर्फी' की डायरेक्टर अश्विनी लयर तिवारी ने भारतीय खेल कबड्डी पर फिल्म बनाने का फैसला किया है। हालांकि अश्विनी अभी तक कबड्डी से जुड़ी फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने में लगी हुई हैं। अभी उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया है कि वह अपनी इस फिल्म में किसे लेंगी।
विज्ञापन

'बरेली की बर्फी' को भी अश्विनी ने ही डायरेक्ट किया

film Bareilly Ki Barfi's director Ashwiny Iyer has decided to will make film on kabaddi
मुंबई मिरर की खबर के अनुसार अश्विनी कबड्डी खेल से जुड़ी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं और जल्द ही वो अपनी फिल्म लेकर आएंगी। आपको बता दें कि अश्विनी ने अपना डेब्यू बतौर, निर्देशक फिल्म स्वरा भास्कर स्टारर फिल्म 'नील बटटे सन्नाटा' से किया था। 

कृति सेनन, अयुष्मान खुराना और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'बरेली की बर्फी' को भी अश्विनी ने ही डायरेक्ट किया। खास बात ये है कि अश्विनी के पति नीतेश तिवारी ने बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'दंगल' को डायरेक्ट किया है। देखना होगा कि अश्विनी की कबड्डी से जुड़ी ये फिल्म कब तक पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed