{"_id":"59891d764f1c1b4d578b457a","slug":"emraan-hashmi-and-ajay-devgn-starrer-baadshaho-trailer-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बादशाहो' ट्रेलर: एक बार फिर दिखा अजय देवगन का जबरदस्त एक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बादशाहो' ट्रेलर: एक बार फिर दिखा अजय देवगन का जबरदस्त एक्शन
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Wed, 23 Aug 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
अजय देवगन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘बादशाहो’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कुछ समय पहले जब फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था तो फिल्म में जबरदस्त एक्शन का अंदाजा लगाया जा रहा था। वहीं इस ट्रेलर में ये साफ हो गया है फिल्म जबरदस्त एक्शन से लबरेज है।
वैसे भी जिस फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाशमी और विद्युत जामवाल जैसे कलाकार हों, उस फिल्म से ऐसी उम्मीद करना तो बनता ही हैं। फिल्म में एक्शन के साथ राजनीति और इमोशन्स भी भरपूर हैं।
पढ़े- रुमानी जिंदगी जीने वाली इन हीरोइनों को मिली ऐसी मौत, जानकर हो जाएगी रूह फना
विज्ञापन
ट्रेलर को देखने के बाद ये तो साफ है कि मिलन लथूरिया की इस फिल्म में ऐसा कोई मसाला नहीं बचा है जो फिल्म में न डाला गया हो। जबरदस्त एक्शन से लेकर, दमदार डायलॉग और राजनीति से लेकर एक नौकर की वफादारी, सबकुछ आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगा।
ट्रेलर में हर किरदार की भूमिका साफ नजर आ रही है। अजय देवगन, इमरान हाशमी और विद्युत जामवाल के साथ इस फिल्म में इलियाना डिक्रूज और ईशा गुप्ता भी नजर आने वाली हैं।
पढ़े- गले लगाने के बहाने कान में ये क्या कह गईं रेखा, हैरान सा मुंह बनाकर खड़ी रहीं जया
जहां तक रही बात फिल्म की कहानी की तो यह भारत पर लगे आपातकाल के समय सेट की गई है। जिसमें देश की आर्मी को एक राजकुमारी के यहां से सोना लेकर जाना है।
सेना का सोना ले जाना इतना आसान नहीं है क्योंकि इसके बीच में अजय देवगन की टीम खड़ी है। अब अजय देवगन अपनी टीम के साथ इस सोने को आर्मी से छीन पायेंगे या नहीं वो फिल्म में ही पता चलेगा। यहां देखे फिल्म का ट्रेलर-

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन