फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Disha Patani shares first picture of Baaghi 2 set on instagram

फिल्म 'बागी 2' की शूटिंग शुरू, दिशा पाटनी ने शेयर की पहली तस्वीर

Mon, 07 Aug 2017 05:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 07 Aug 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
Disha Patani shares first picture of Baaghi 2 set on instagram
दिशा पटानी
अगर आप भी काफी समय से टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के फैन हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बागी 2' की शूटिंग शुरु हो चुकी है जिसकी पहली तस्वीर दिशा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। 
विज्ञापन


इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिशा ने कैप्शन लिखा, 'हम लोग एक नए सफर के लिए तैयार है'। इन फोटोज में फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ-साथ कथित तौर पर दिशा के ब्यॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं। हालांकि इस फिल्म की चर्चाएं काफी समय से चल रही थीं लेकिन फिल्म की लीड एक्ट्रेस का नाम फाइनलाइज नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Getting ready for a new journey #Baaghi2 @nadiadwalagrandson @wardakhannadiadwala @tigerjackieshroff @khan_ahmedasas @shairaahmedkhan #sajidnadiadwala

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on



पढ़ें- बॉलीवुड ने कुछ यूं मनाया रक्षाबंधन, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

कुछ समय पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि इस फिल्म में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर को लिया जाएगा लेकिन बाद में दिशा के नाम पर मुहर लगा दी गई। दिशा और टाइगर के फैंस के साथ-साथ ये खबर इस तथाकथित कपल के लिए भी किसी खुशखबरी से कम नहीं हैं क्योंकि दोनों को अब एक दूसरे के साथ काफी समय बिताने के लिए मिल जाएगा। 

तस्वीर में कथित लव बर्ड्स एक दूसरे के पास ही खड़े हुए हैं और काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। मीडिया की खबरों की मानें तो इन दोनों स्टार्स ने इसी साल अगस्त में 'बागी 2' के एक गाने की रिहर्सल भी कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed