{"_id":"59659fdc4f1c1b00398b48fd","slug":"dhinchak-pooja-youtube-videos-deleted-by-kathappa-singh-for-copyright-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिंचैक पूजा के लिए विलेन बना 'कटप्पा', यूट्यूब से गाने किए डिलीट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ढिंचैक पूजा के लिए विलेन बना 'कटप्पा', यूट्यूब से गाने किए डिलीट
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 12 Jul 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
dhinchak pooja
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढिंचैक पूजा एक बार फिर से चर्चा में हैं। लेकिन इस बार अपने गानों की वजह से नहीं बल्कि उनकी लाइफ में एक कटप्पा आ गया है। जी हां बेसुरे गाने गाकर ऑनलाइन स्टार बन चुकी ढिंचैक पूजा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से कटप्पा सिंह ने ढिंचैक पूजा का सारा कंटेंट डिलीट कर दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो कॉपीराइट के कारण पूजा के अकाउंट से वीडियोज हटाए गए हैं।
विज्ञापन
वैसे आपको बता दें कि लोगों को ढिंचैक पूजा का गाना कुछ खास पसंद नहीं हैं। 'सेल्फी मैंने ले ली' आज और 'स्वैग वाली टोपी' के बाद पूजा ने हाल ही में अपना नया गाना 'दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर' लॉन्च किया था। इसके बाद ढिंचैक पूजा के खिलाफ बिना हेलमेट स्कूटर चलाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी
विज्ञापन
आपको बता दें कि उनके यूट्यूब पेज को 1.8 लाख लोगों ने सब्सक्राइब कर रखा है और उनके पेज पर 30 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ढिंचैक पूजा के एक वीडियो को हर दिन 6 लाख लोग देखते हैं।
विज्ञापन