हॉन्गकॉन्ग में 5वें दिन भी धमाल मचा रही है आमिर खान की 'दंगल', जानें कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि सात समुंदर पार भी आमिर के फैंस उनकी फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने हॉन्गकॉन्ग में अब तक 5.71 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।
पढ़ें- जबरदस्त कमाई कर 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' बनी नवाज की पहली 'सोलो हिट', जानें कलेक्शन
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि भारत और चाइना के अब तक के कलेक्शन को मिलाया जाए तो इस फिल्म ने अब तक कुल 1888.65 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
#Dangal is all set for RECORD RUN in Hong Kong...
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 30, 2017
Mon HK$ 735,402
Tue HK$ 791,982
Total [incl previews]: HK$ 6,998,957 [₹ 5.71 cr]@Rentrak
गौरतलब है कि इस फिल्म की कमाई को देखकर लग रहा है कि जल्द ही ये फिल्म 2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। बता दें कि इस फिल्म में आमिर ने पहलवान महावीर सिंह फोगाट का रोल अदा किया था। इस फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने उनकी बेटी का रोल निभाया था।