फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   conclusive story of raabta trailer

'राब्ता' का ट्रेलर रिलीज: दो जन्म और तीन चाहने वाले, कौन बनेगा राजा?

Mon, 17 Apr 2017 03:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: विनीता वशिष्ठ
amarujala.com- Presented by: विनीता वशिष्ठ Updated Mon, 17 Apr 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
conclusive story of raabta trailer
राब्ता का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। बदलापुर और कॉकटेल जैसी फिल्में प्रोड्यूस करने वाले दिनेश विजन ने अपने निर्देशन में इस बार पुर्नजन्म के प्यार पर दांव खेलना चाहा है। राब्ता कहानी है दो प्रेमियों की जिनका प्यार पुराने जमाने से नए जमाने तक का सफर करता है। एक विलेन है जो पहले भी प्यार पाना चाहता था और अब भी प्यार पाना चाहता है।
विज्ञापन


फिल्म का ट्रेक लव ट्राइएंगल के इर्द गिर्द बुना गया है। एक तरफ सुशांत और कृति के नए जमाने का चॉकलेटी लव है तो दूसरी तरफ प्राचीन काल के राजा रानी के प्यार में एक दिलजले की शिद्दत।
विज्ञापन


इसे भी पढ़े- आमिर की फिल्म में आइटम नंबर करके हिट हुई थी ये हीरोइन, अब दिखती है ऐसी
विज्ञापन
विज्ञापन


नए जमाने के लव बर्ड्स कब प्राचीन काल में प्रेम के लिए खूनी मंजर में कैद हो जाते हैं, पता ही नहीं चल पाएगा। निर्देशक ने ट्रेलर में जाहिर कर दिया है कि दोनों युगों को जोड़ने के लिए उसने बेहतरीन सिनेमेटोग्राफी का इस्तेमाल किया है। 

इसे भी पढ़े- सलमान के 'दबंग टूर' में अक्षय ने दिया सरप्राइज, देखें वीडियो
 

conclusive story of raabta trailer
अंडरवाटर सीन बेहद जानदार लग रहे हैं। छोटा पैकेट बड़ा धमाका के तौर पर नीरजा के विलेन जिम कार्ब को रानी के पिछले जन्म के राजा दिखाया गया है। नीरजा में आपने जिम के जलवे देखे हैं और इस फिल्म में भी उनकी तरफ से ऐसे ही शानदार एक्सप्रेशन देखने को मिलेंगे, ये उम्मीद की जा रही है।

इसे भी पढ़े- शाहरुख के साथ हिट देने वाली इस हीरोइन को रियलटी शो के लिए बेलने पड रहे पापड़

राब्ता का ट्रेलर देखने से जो बात समझ में आती है वो ये है कि पुर्नजन्म वाले प्रेम और नए जमाने के इश्क के बीच की जद्दोजहद हम कई बार देख चुके हैं लेकिन मगधहीरा जैसी सफलता हर बार मिल जाए, ये कहा नहीं जा सकता। क्या पता मिर्जिया जैसा हश्र हो जाए।

फिल्म की कहानी इरफान की आवाज में कही गई है जो बेहद शानदार और बार बार सुनने लायक है। 
 

इसे भी पढ़े- FlashBack: जब अमिताभ के पीछे पड़ गई सनकी फैन...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed