फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Complaint of assault against Bollywood actor Arjun Rampal in Delhi by a photographer

फोटोग्राफर के साथ मारपीट पर अर्जुन रामपाल ने तोड़ी चुप्पी

Sun, 09 Apr 2017 03:44 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Sun, 09 Apr 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
Complaint of assault against Bollywood actor Arjun Rampal in Delhi by a photographer
अर्जुन रामपाल
दिल्ली में एक फोटोग्राफर से मारपीट और उसका कैमरा छीनकर फैंकने के मामले में नया मोड़ आ गया है। अर्जुन रामपाल के कहा है कि उन्होंने किसी के साथ मारपीट नहीं की है और ये खबर झूठी हैं।
विज्ञापन


एएनआई को दिए इंटरव्यू में अर्जुन रामपाल ने कहा, ' जब मैं सोकर उठा तो देखा कि मेरा फोन इस तरह के मैसेजेसे भरा हुआ है कि मैंने एक फैन के साथ मारपीट की। आखिर लोग इस तरह की खबरें कहां से बनाते हैं ? मैंने किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की और ना ही बुरा बर्ताव किया है।'
विज्ञापन

 

Complaint of assault against Bollywood actor Arjun Rampal in Delhi by a photographer
अर्जुन रामपाल
बता दें कि एक्टर अर्जुन रामपाल के खिलाफ मारपीट और बुरा बर्ताव करने पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। मामला दिल्ली का है। दरअसल एक फोटोग्राफर ने जब अर्जुन रामपाल की फोटो क्लिक करने की कोशिश की तो उन्होंने फोटोग्राफर का कैमरा छीनकर फेंक दिया। खबर के मुताबिक, वो कैमरा फोटोग्राफर को लगा जिससे उसे चोट भी आई।

इस मामले में फोटोग्राफर ने अर्जुन रामपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, ये घटना फाइव स्टार होटल में हुई।

पीड़ित फोटोग्राफर ने एएनआई से कहा, 'ये घटना सुुबह 3:30 बजे हुई। मुझे नहीं पता कि अर्जुन रामपाल ने कैमरा मुझपर क्यों फेंका। पुलिस बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रही है।'

 


फिल्म की बात करें तो अर्जुन रामपाल जल्द ही फिल्म 'डैडी' में नजर आएंगे जिसमें वो गैंग्स्टर अरुण गावली का किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed