फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   censor board gives U/A ceritficate to riteish deshmukh and vivek oberoi bank chor

'बैंक चोर' को बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड ने दिया U/A सर्टिफिकेट

Wed, 14 Jun 2017 01:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Wed, 14 Jun 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
censor board gives U/A ceritficate to riteish deshmukh and vivek oberoi bank chor
रितेश देशमुख की आने वाली फिल्म 'बैंक चोर' को सेंसर बोर्ड मे U/A सर्टिफिकेट दे दिया है वो भी बिना किसी कट के। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी के पास कर दिया ये जानकर फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस और फिल्ममेकर्स काफी खुश हैं। हालांकि कुछ दिनों से खबरे आ रही थीं सेंसर बोर्ड को फिल्म के नाम से ऐतराज है कि ये एक अपशब्द लग रहा है जिसके कारण फिल्म का नाम बदला जा सकता है या फिल्म को U सर्टिफिकेट दिया जा सकता है। हालांकि अब से साफ हो गया है कि फिल्म का बिना नाम बदले इसे U/A सर्टिफिकेट दिया गया है। 
विज्ञापन


वाई फिल्म्स के एक बयान के अनुसार, 'बैंक चोर' तीन चोरों की कहानी है जो बैंक में डाका डालने के लिए सबसे खराब दिन चुनते हैं। तीनों चोर, चंपक, गेंदा और गुलाब बेवकूफ दिखाए गए हैं और इसमें एडल्ट कॉमेडी नहीं है। फिल्म की टीम चाहती थी कि ये पारिवारिक दर्शकों के हिसाब से बनाई जाए।
विज्ञापन


रितेश ने कहा, 'फिल्म बनाते समय हमारे दिमाग में पारिवारिक दर्शक ही चल रहे थे और हम बहुत खुश हैं कि इसे अच्छी रेटिंग मिली है। ये सभी उम्र के लोगों को पसंद आने वाली है। फिल्म 16 जून को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं विवेक ने कहा है, 'हालांकि मैं फिल्म में एक बिंदास पुलिस वाले का रोल निभा रहा हूं फिर भी मैंने इसमें स्मोकिंग या कोई गलत शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है क्योंकि हम युवा और परिवार वालों को फिल्म से अलग नहीं करना चाहते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed