फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   CBFC demands 48 cuts in Nawazuddin Siddiqui starrer Babumoshai Bandookbaaz

नवाजुद्दीन स्टारर 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' की बढ़ी मुश्किलें, सेंसर ने नवाजे 48 कट

Tue, 01 Aug 2017 08:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Tue, 01 Aug 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
CBFC demands 48 cuts in Nawazuddin Siddiqui starrer Babumoshai Bandookbaaz
'बाबूमोशाय बंदूकबाज' का सीन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' को सेंसर बोर्ड ने 48 कट दिए है। हाल ही में सर्टिफिकेट के लिए फिल्म को सेंसर बोर्ड को दिखाया गया जिसमें सेंसर बोर्ड ने कहा है कि मेकर्स को फिल्म रिलीज करनी है और सर्टिफिकेट चाहिए तो 48 कट लगाने होंगे। 
विज्ञापन


इस मामले से मीडिया से मुखातिब होते हुए सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा है कि वो अपना काम कर रहे हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है नवाजुद्दीन की ये फिल्म मुश्किलों का सामना कर रही है। इससे पहले फिल्म की हीरोइन चित्रागंधा सिंह ने फिल्म में इंटिमेट सीन करने से मना कर दिया था। 
विज्ञापन


इसके बाद इस रोल के लिए बिदिता बेग को लिया गया। अब देखना ये होगा कि मेकर्स इन  सीन्स को कट करते है या एफसीएटी में मामला ले जाते है। इस फिल्म में नवाज एक शूटर के रोल में नजर आएंगे। इस किरदार को निभाने के लिए न ही सिर्फ उन्होंने बंदूक चलाने की स्पेशल ट्रेनिंग ली बल्कि जेम्स बॉन्ड की कई फिल्में भी देखीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म की कहानी नवाज के दोस्तों, दुश्मनों, उसके प्यार और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म को कुशन नंदी ने डायरेक्ट किया है। वहीं किरन श्याम श्रॉफ और अश्मिथ कुंदर ने प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed