{"_id":"58e0c00c4f1c1b483e5b3ee8","slug":"bombay-high-court-stay-on-release-of-raveena-tondon-s-film-maatr","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवीना की फिल्म 'मातृ' पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रवीना की फिल्म 'मातृ' पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Sun, 02 Apr 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
मातृ की रिलीज पर रोक
रवीना टंडन की आने वाली फिल्म 'मातृ' पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। रोक फाइनेंस कंपनी वाईटी कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड की याचिका के बाद लगाई गई है।
दरअसल, वाईटी कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड के मालिक राजू शाह ने 'मातृ' फिल्म के प्रोड्यूसर अंजुम रिजवी को कुछ साल पहले 2 करोड़ रुपये दिए थे। रुपये फिल्म 'कथा' के रिमेक के लिए दिए गए थे जिसमें मनीष पॉल और मोहम्मद जीशान आयुब अभिनय करने वाले थे लेकिन फिल्म कभी बनी ही नहीं और ना ही अंजुम रिजवी ने राजू शाह को पैसे लौटाए। इसके बाद राजू शाह ने राहत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया।
कोर्ट ने राजू शाह के हक में फैसला सुनाते हुए कहा है कि अंजुम जल्द से जल्द उनकी रकम चुकाएं। कोर्ट ने ये भी कहा कि जब तक अंजुम पूरी रकम नहीं चुका देते तब तक वो अपनी फिल्म 'मातृ' को रिलीज नहीं कर सकते।
विज्ञापन
साथ ही कोर्ट ने अंजुम की पुरानी सात फिल्मों के राइट्स बेचने पर भी रोक लगा दी है। इनमें हिट फिल्म 'ए वेडनेसडे' भी शामिल है।