फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood actress priyanka chopra wants to play batgirl in superhero films

'बेवॉच' के बाद प्रियंका निभाना चाहती हैं ये रोल

Sat, 03 Jun 2017 04:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Sat, 03 Jun 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
bollywood actress priyanka chopra wants to play batgirl in superhero films
प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। वो हॉलीवुड सीरियल 'क्वांटिको' में नजर आई थीं और अब वो इसके तीसरे सीजन में भी जल्द दिखाई देंगी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि अगर उन्हें सुपरहीरो वाली फिल्मों में काम करने का मौका मिले तो वो कौन सा रोल निभाना चाहेंगी। इस पर प्रियंका काफी उत्साहित हो गईं और बताया कि वो 'बैटगर्ल' का किरदार निभाना चाहती हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अमेरिका में काम करना मेरा सपना था और अगर मुझे सुपरहीरो वाली फिल्मों में काम करने का मौका मिलता है तो मैं ये जरूर करना चाहूंगी। मैं सुपरहीरो का किरदार निभाना चाहती हूं। मुझे नहीं पता, लेकिन मेरे ख्याल से बैटगर्ल दिलचस्प रहेगा।' अगर ऐसा होता है तो प्रियंका को इस रोल में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित रहेंगे। 'क्वांटिको' के बाद ही दुनिया भर में लोग उन्हें जानने लगे। इसके बाद प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में भी काम किया है।
विज्ञापन


वहीं अगर बॉलीवुड में सुपरहीरो वाली फिल्मों की बात करें तो प्रियंका ऋतिक रोशन के साथ 'क्रिश' में नजर आई थीं। लेकिन इसमें उन्होंने साधारण लड़की का ही किरदार निभाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉलीवुड में 'बेवॉच' के बाद प्रियंका की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाने लगा है इसलिए ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अगली हॉलीवुड फिल्म 'बैटगर्ल' में प्रियंका नजर आ सकती हैं। 'बैटगर्ल' को Joss Whedon डायरेक्ट करेंगे। हालांकि इसे लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed