{"_id":"592ad98d4f1c1bed14bdab92","slug":"bollywood-actress-priyanka-chopra-to-receive-dadasaheb-phalke-academy-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जून को दादा साहेब फाल्के अकादमी अवॉर्ड से नवाजी जाएंगी प्रियंका चोपड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक जून को दादा साहेब फाल्के अकादमी अवॉर्ड से नवाजी जाएंगी प्रियंका चोपड़ा
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Sun, 28 May 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
bollywood
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जहां इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' को लेकर उत्साहित हैं वहीं उनके लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, एक जून को प्रियंका को दादा साहेब फाल्के अकादमी अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
ये अवॉर्ड उन्हें उनकी हॉलीवुड में बनाई गई पहचान के लिए दिया जाएगा। दादा साहेब फाल्के अकादमी अवॉर्ड के चेयरमैन अशोक शेखर का कहना है, 'हां, हम इस बार अवॉर्ड्स में नई कैटेगरी लेकर आ रहे हैं। ये अवॉर्ड इंटरनेशनल स्तर पर अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस को दिया जाएगा। इसमें कोई संदेह नहीं है कि प्रियंका इस अवॉर्ड के लिए परफेक्ट हैं।'
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन की ओर से नवाजा जा चुका है। फाउंडेशन ने उन्हें फिल्म 'सात खून माफ' के लिए और 'वर्ष की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' का पुरस्कार दिया जा चुका है।
विज्ञापन