फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood actor sushant singh now provide free education to unprivileged children

सोशल वर्क में जुटे सुशांत सिंह राजपूत, उठाएंगे गरीब बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा

Wed, 17 May 2017 03:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Wed, 17 May 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
bollywood actor sushant singh now provide free education to unprivileged children
सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का मानना है कि शिक्षा हर बच्चे का मूलभूत अधिकार है और उन्हें ये जरूर मिलनी चाहिए। इसी के चलते उन्होंने गरीब और असहाय बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाने का जिम्मा लिया है।

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया, 'मेरी टीम इस पर काम कर रही है और हम इसके लिए कुछ स्कूलों के ग्रुप बनाएंगे और बच्चों का टेस्ट लेंगे। जो बच्चे पास हो जाएंगे उन्हें हम एक साल की मुफ्त शिक्षा देंगे। एक साल पूरा होने पर इन बच्चों को दोबारा टेस्ट देना होगा।' 
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया, 'बच्चों की शिक्षा के लिए उठाया ये हमारा पहला कदम है। हम अलग-अलग मॉडल की तलाश कर रहे हैं। लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा करने से बच्चों में पढ़ाई के प्रति जागरुकता बढ़ेगी और वो पढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना में पले बढ़े सुशांत हमेशा से ही विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते थे लेकिन पैसों की तंगी के कारण वो ये नहीं कर पाए।

सुशांत ने बताया, 'मेरी मां भी ये सोचती है कि पढ़ाई करके जरूरी नहीं कि डॉक्टर या इंजीनियर ही बना जाए। बेसिक शिक्षा सभी के लिए जरूरी होती है, इससे दिमाग के विकास और डिसिजन मेकिंग में मदद मिलती है। इसलिए अगर आप एक्टिंग की दुनिया में भी आना चाहते हैं तो भी शिक्षा काफी मदद करती है। इसी वजह से मैंने बच्चों की शिक्षा के लिए ये छोटा सा कदम उठाया है।'

फिलहाल सुशांत अपनी आने वाली फिल्म 'राब्ता' के प्रमोशन में बिजी हैं जो 9 जून को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed