फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood actor Jeetendra brother commit sucide

जितेंद्र के भाई ने बिल्डिंग से कूदकर की खुदकुशी, डिप्रेशन का चल रहा था इलाज

Wed, 15 Mar 2017 11:04 AM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Wed, 15 Mar 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
bollywood actor Jeetendra brother commit sucide
न‌ि‌त‌िन
जीतेंद्र के चचेरे भाई नितिन द्वारका दास कपूर ने मंगलवार दोपहर को खुदकुशी कर ली। उन्होंने मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित अपने अपार्टमेंट की बिल्डिंग की छठवीं मंजिल से कूद कर जान दे दी। खबरों के मुताबिक, लंबे समय से उनके पास कोई नौकरी नहीं थी जिससे वो डिप्रेशन में चल रहे थे। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


उनका डिप्रेशन का इलाज भी करवाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि 58 साल के नितिन अपनी बहन के घर पर रहते थे और 18 साल से बेरोजगार थे। नितिन का पूरा परिवार हैदराबाद में रहता है। उन्होंने साउथ की एक्ट्रेस जयसुधा से शादी की थी। उनके पास 18 महीने से कोई काम नहीं था और डिप्रेशन में जाने के बाद उनका इलाज चल रहा था। 
विज्ञापन


एक न्यूज चैनल से बात करते हुए जीतेंद्र ने बताया, 'मेरी लंबे समय से नितिन से कोई बात नहीं हुई थी। मुझे नहीं पता कि वो मुझसे क्यों नहीं मिलते थे। वो हमेशा मुझे नजरअंदाज करते थे। नितिन के पिता मेरे बहुत करीब थे। वो मेरे पिता की तरह थे। मैं किसी काम से दिल्ली में हूं। जब मुझे ये खबर पता चली तो मुझे बहुत दुख हुआ।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed