{"_id":"596f18424f1c1b54188b4a22","slug":"bmc-sends-rj-malishka-notice-for-mosquito-breeding-at-mumbai-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरजे मलिष्का के घर पर मिला डेंगू का लार्वा, BMC ने भेजा नोटिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आरजे मलिष्का के घर पर मिला डेंगू का लार्वा, BMC ने भेजा नोटिस
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
Updated Wed, 19 Jul 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
आरजे मलिष्का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेमस एफएम चैनल की आरजे मलिष्का विवादों में फंस गई हैं। बिएमसी को उनके घर पर डेंगू मच्छरों का लार्वा मिला है। जिसके चलते बिएमसी ने उन्हें नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
कुछ समय पहले मलिष्का ने मुंबई के गड्ढों पर एक गाना गाया था जो काफी वायरल हुआ था। इस वजह से बीएमसी की बहुत बदनामी हुई थी। शिवसेना ने मलिष्का के इस वीडियो का विरोध भी किया था।
विज्ञापन
अब बिएमसी ने मलिष्का को घेरे में ले लिया है। ये नोटिस मलिष्का की मां लिलि मेंडोसा के नाम जारी किया गया है। इस बारे में वार्ड अधिकारी शरद उघाड़े का कहना है, 'हमने बांद्रा में मंगलवार को रूटीन निरीक्षण किया था। इसके बाद यह नोटिस जारी किया गया है। बीएमसी फ्लैट के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती है।'
विज्ञापन
मंगलवार को युवा सेना कॉरपोरेट समाधान सारवंकर ने एफएम चैनल के खिलाफ 500 करोड़ का मानहानि का दावा ठोंकने की मांग की है।