फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bipasha basu's carrier in trouble

शादी के बाद नहीं मिल रहा काम, फिल्मों से संन्यास लेंगी बिपाशा!

Tue, 12 Jul 2016 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 12 Jul 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
Bipasha basu's carrier in trouble

बिपाशा बसु भी उन हीरोइनों की फेहरिस्त में शामिल हो गई हैं जिन्हें शादी के बाद निर्माता-निर्देशक आकर्षक रोल ऑफर करना बंद कर देते हैं। ऐक्टर करन सिंह ग्रोवर से बिपाशा की शादी को अभी ढाई महीने ही हुए हैं और उनके सामने यह सच्चाई सिर उठा कर खड़ी हो गई है। सूत्रों की मानें तो कभी हॉट कहलाने वाली बिपाशा ने भी खुद अपने दिल को समझाना शुरू कर दिया है कि फिल्मों में उनकी पारी आखिरी पड़ाव पर आ गई है। इसलिए वह अब इन दिनों अपने लिए नया करिअर तलाशने में लग गई हैं।

विज्ञापन


हकीकत भी यही है कि पिछले कुछ वर्षों में बिपाशा ने कोई यादगार फिल्म नहीं दी। उल्टे हाल के वर्षों  में उन पर केवल हॉरर फिल्मों की हीरोइन होने का लेबल लग गया और वह फिल्में भी फ्लॉप होती गईं। सूत्रों की मानें तो लंबे हनीमून से लौटीं बिपाशा बॉलीवुड में काम तो करना चाहती हैं परंतु उन्हें ढंग के ऑफर नहीं मिल  रहे हैं। हॉरर फिल्मों से अब वह थोड़ा दूर रहना चाहती हैं। परंतु जब अच्छे ऑफर नहीं आ रहे हैं तो बिपाशा ने अब घर की साज सज्जा के सामान यानी होम डेकोर के क्षेत्र में हाथ आजमाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बिपाशा इन दिनों बॉलीवुड की उन महिला सेलेब्रिटीज से सलाह मशवरा कर रही हैं जो पहले से इस फील्ड में हैं। बिपाशा का इरादा अपने नाम के ब्रांड वाली घर की सजावटी चीजों को बाजार में उतारने की है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों उन्होंने इस सिलसिले में शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा और सुजैन खान से लंबा सलाह-मशविरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिपाशा के करीबी दोस्त डिजाइनर रॉकी एस ने भी उन्हें विश्वास दिलाया है कि वह उनके ब्रांड की चीजों को बाजार में जमाने में मदद करेंगे। अब तय है कि आपको बिपाशा की तरफ से कुछ नई घोषणाओं की खबरें मिलेंगी परंतु वह फिल्मों की नहीं बल्कि घरेलू साज-सज्जा की होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed