फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Asha parekh doubts success if she is working in this era

आज मैं हीरोइन होती तो शायद सफल ना होती: आशा पारेख

Mon, 10 Apr 2017 12:32 PM IST
सुप्रिया सोगले/ बीबीसी
सुप्रिया सोगले/ बीबीसी Updated Mon, 10 Apr 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
Asha parekh doubts success if she is working in this era
आशा पारेख

भारतीय सिनेमा में साठ के दशक की 'गोल्डन जुबली गर्ल' आशा पारेख की आत्मकथा 'द हिट गर्ल' का विमोचन सलमान खान मुंबई में करेंगे। इस किताब के बहाने आशा पारेख ने बीबीसी से खास बातचीत की जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के सुनहरे पलों को याद किया।

विज्ञापन


वह बताती हैं कि मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखने वाली आशा पारेख को नृत्य का शौक था। कम उम्र में ही वो मंच पर नृत्य का प्रदर्शन किया करती थीं। निर्देशक बिमल रॉय ने उन्हें देखा और बतौर बाल कलाकार फिल्मों में काम करने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

रणदीप हुड्डा का 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' में फर्स्ट लुक हुआ आउट 
विज्ञापन
विज्ञापन

बतौर बाल कलाकार कुछ फिल्मों में काम करने के बाद आशा पारेख ने फिल्मों को विराम दिया और 16 साल की उम्र में निर्माता निर्देशक विजय भट्ट के आग्रह पर 'गूंज उठी शहनाई' फिल्म का प्रस्ताव स्वीकार किया।

आशा पारेख ने विजय भट्ट के साथ बतौर बाल कलाकार 'श्री चैतन्य महाप्रभु' फिल्म में काम किया था। पर तीन दिन की शूटिंग के बाद विजय भट्ट ने आशा पारेख से कहा कि वो 'स्टार मटेरियल' नहीं है जिससे उन्हें बड़ी निराशा हुई।

'दिल देके देखो' से बदली किस्मत

Asha parekh doubts success if she is working in this era

लेकिन एक ही हफ्ते में उन्हें शम्मी कपूर के साथ फिल्म 'दिल देके देखो' में बतौर अभिनेत्री काम करने का मौका मिला। आशा पारेख बताती हैं, "दिल देके देखो की आउटडोर शूटिंग में शम्मी जी की पत्नी गीता बाली जी भी आई हुई थीं। वो मुझे कंधे पर बिठा कर घुमाती थीं और शम्मी जी से कहा करती थीं कि हम आशा को गोद ले लेते है।

तबसे मैं उन्हें चाचा-चाची पुकारने लगी। शम्मी जी बहुत ही हँसमुख स्वभाव के थे। उनके साथ काम करना हमेशा खास रहता था।" अपने सफल दौर में आशा पारेख ने सभी बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया जिसमें शामिल है देव आनंद, राजेश खन्ना, शशि कपूर, जीतेन्द्र, मनोज कुमार, पर उन्हें अफसोस है कि वो दिलीप कुमार के साथ काम नहीं कर पाई।

उन्हें "जबरदस्त" फिल्म में दिलीप साहब के साथ काम करने का मौका मिला पर चार दिन की शूटिंग के बाद फिल्म ही बंद हो गई। आशा पारेख को इसका आज भी मलाल है। अपने फैन से जुड़े किस्सों का जिक्र करते हुए आशा पारेख ने एक चीनी फैन का मजाकिया किस्सा बताया, "एक चीनी फैन मेरे घर के सामने अपना डेरा जमाकर बैठ गया। वो वहां से हटने का नाम ही नहीं ले रहा था। मैं बहुत घबरा गई थी। मैंने पुलिस को फोन लगाया और उस फैन को जेल में बंद करवाया।''

जब लिया संन्यास का फैसला

Asha parekh doubts success if she is working in this era

70 के दशक में नई अभिनेत्रियों के आ जाने के बाद आशा पारेख सह कलाकार की भूमिका में नजर आने लगीं जिसका उन्हें कोई दुःख नहीं है पर जब फिल्म के स्टार फिल्मी सेट पर 8-9 घंटे देर से पहुँचने लगे तो आशा पारेख ने तय किया कि वो अभिनय से संन्यास ले लेंगी।

आशा पारेख 60 के दशक की फिल्मों के दौर को सुनहरा दौर मानती हैं और उन्हें दुःख है कि आज के दौर के संगीत और नृत्य में पश्चिमी सभ्यता का बहुत प्रभाव है और भारतीयता कहीं न कहीं खोती जा रही है। उनका ये भी मानना है कि आज के दौर की कई फिल्मों में आत्मा नहीं होती है।

मौजूदा अभिनेत्रियों के काम से आशा पारेख बहुत प्रभावित हैं। वो कहती है, "आज की अभिनेत्रियां बहुत मेहनत करती हैं। मीडिया और सोशल मीडिया के दौर में वो कैसे अपने आप को संभालती होंगी। अगर आज मैं अभिनेत्री होती तो शायद इतनी सफल न हो पाती जितना उस दौर में हुई।"

आशा पारेख को दुःख है कि आज की अभिनेत्रियां साड़ी-सलवार कमीज को भूल गई है और सिर्फ गाउन में नजर आती हैं। एक समय डॉक्टर बनने की चाह रखने वाली आशा पारेख अब मुंबई में एक अस्पताल से जुड़ी हुई हैं। अस्पताल के काम के साथ साथ अब उनकी दिनचर्या में सह अभिनेत्रियां वहीदा रहमान, हेलेन, शम्मी आंटी और सायरा बानो के साथ वक्त बिताना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed