फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Armaan Kohli, Tanishaa Mukerji to get married

ब्रेकअप नहीं शादी चाहती है काजोल की बहन

Wed, 12 Apr 2017 04:41 PM IST
Updated Wed, 12 Apr 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
Armaan Kohli, Tanishaa Mukerji to get married

बिग बॉस के पिछले सीजन में प्यार की डोर से बंध कर ‘साथ-साथ’ हो जाने वाले अरमान कोहली और तनीषा मुखर्जी के ब्रेक-अप की खबर सुर्खियों में है, लेकिन सच्चाई इससे बल्कुल अलग है।

विज्ञापन


उनके नजदीकी सूत्रों की मानें तो दोनों ने इसी साल शादी करने का फैसला कर चुके हैं क्योंकि वे करीब एक साल से साथ हैं। कई लंबी छुट्टियां बिता चुके हैं। उन्होंने एक-दूसरे को काफी अच्छे से समझ लिया।
विज्ञापन


परिणाम यह है कि उन्होंने अब विवाह बंधन में बंध कर घस बसाने का फैसला कर लिया है। सूत्रों का दावा है कि अगले दो महीने में दोनों सात फेरे ले लेंगे।

मान गया है परिवार

Armaan Kohli, Tanishaa Mukerji to get married

खबर है कि इस शादी को लेकर अरमान और तनीषा ने अपने-अपने परिवारों को भी मना लिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले ही हफ्ते अरमान के पिता का जन्म दिन था और उस पार्टी में तनीषा भी पहुंची थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश थे। अरमान ने कई बार तनीषा के गालों और माथे पर चुंबन लिए और मारे शरम के तनीषा के गाल गुलाबी हो गए।

तनीषा खोलेंगी प्रोडक्‍शन हाउस

Armaan Kohli, Tanishaa Mukerji to get married

दोनों ने फोटोग्राफरों से खुशी-खुशी अपनी तस्वीरें खिंचवाईं। पार्टी में बिग बॉस के उनके साथी वीजे एंडी और एली अवराम भी पहुंचे थे।सूत्रों को कहना है कि वैसे तो दोनों ने शादी तारीख अभी तय नहीं की है।

लेकिन इतना जरूर है कि विवाह इसी साल होगा। कारण यह है कि तनीषा जल्द ही अपनी मां तनूजा के साथ मिल कर प्रोडक्शन हाउस खोलने जा रही हैं, जिसका नाम होगाः टी मुखर्जी फिल्म्स। फिलहाल अरमान-तनीषा मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और अपनी शादी के मुद्दे पर कुछ नहीं कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed