फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Watches Bareilly Ki Barfi Sends Rajkummar Rao Flowers And Handwritten Note

बिग बी को पसंद आई बरेली की बर्फी, प्रशंसा में लिखा 'प्रीतम' को खत

Tue, 29 Aug 2017 10:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 29 Aug 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Watches Bareilly Ki Barfi Sends Rajkummar Rao Flowers And Handwritten Note
अमिताभ बच्चन और राजकुमार राव
अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म 'बरेली की बर्फी' लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस बर्फी का स्वाद महानायक अमिताभ बच्चन को भी खूब पसंद आया। अमिताभ को फिल्म में सबसे ज्यादा राजकुमार राव पसंद आए और उन्होंने उनके लिए एक प्यारा सा तोहफा भी भेजा।
विज्ञापन


अमिताभ ने राजकुमार राव को फूलों के साथ हाथ से लिखा एक नोट भी भेजा। इस नोट में लिखा था, 'राजकुमार, आपकी फिल्म बरेली की बर्फी देखी। अद्भुत। मैं आपके काम का बहुत पहले से प्रशंसक रहा हूं, लेकिन इस फिल्म में आपका काम अति सुंदर रहा। मेरी शुभकामनाएं सदा... स्नेह।'
विज्ञापन

 


पढें: एक बॉलीवुड फिल्म ने बदल दी थी इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस की किस्मत, अब दिखने लगी हैं ऐसी

 


राजकुमार राव ने इसकी खुशी ट्विटर पर जाहिर की। उन्होंने अमिताभ बच्चन को शुक्रिया कहते हुए लिखा, 'आपने मेरा दिन बना दिया। चरण स्पर्श।' 'बरेली की बर्फी' में राजकुमार राव के अलावा कृति सेनन और आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई है। अभी तक 'बरेली की बर्फी' ने 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed