{"_id":"5a2660484f1c1b86698bf9fe","slug":"amitabh-bachchan-give-tribute-to-shashi-kapoor-on-his-blog-says-he-fondly-addressed-me-as-babbua","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शशि कपूर के निधन पर भावुक हुए अमिताभ, Blog पर खोले कई बड़े राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शशि कपूर के निधन पर भावुक हुए अमिताभ, Blog पर खोले कई बड़े राज
amarujala.com - Presented by : अपूर्वा राय
Updated Tue, 05 Dec 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
शशि कपूर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। शशि कपूर के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके अमिताभ बच्चन उनके निधन से काफी दुखी है। इस दुख को अमिताभ ने एक ब्लॉग लिखकर जाहिर किया है। उन्होंने शशि कपूर के साथ बिताए पलो का जिक्र भी अपने ब्लॉग पर किया। ब्लॉग की शुरुआत उन्होंने रूमी जाफरी के एक शेर से की।
विज्ञापन
'हम जिंदगी को अपनी कहां तक सम्भालते
इस कीमती किताब का कागज खराब था'
अमिताभ ने लिखा जब 60 के दशक में वह फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे थे, तब उन्होंने शशि कपूर की तस्वीर को मैगजीन पर पहली बार देखा था। तस्वीर के साथ लिखा था कि राज और शम्मी कपूर के छोटे भाई जल्द ही डेब्यू करने जा रहे हैं। इसे पढ़कर अभिनेता बनने की चाहत रखने वाले अमिताभ बच्चन को लगा कि अगर ऐसे लोग आसपास हैं, तो मेरा कोई चांस नहीं है।
विज्ञापन
मैं शशि कपूर को कॉपी करता था
शशि कपूर, अमिताभ बच्चन
जब 'शशि कपूर! कहकर अपना परिचय देते हुए उन्होंने अपना गर्माहट भरा नरम हाथ बढ़ाया। उनके चेहरे पर मुस्कान और आंखों में चमक थी। उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं थी। हर कोई जानता था कि वो शशि कपूर है, लेकिन यह उनकी विनम्रता थी। जब भी वो बोलते उनकी आवाज में सज्जनता, शरारतपन और सौम्यता थी। उनका व्यक्तित्व उनके नाम से बहुत मिलता था। ब्लॉग में अमिताभ लिखते हैं कि वह किस तरह शशि कपूर से प्रभावित थे, उनकी हेयरस्टाइल, उनका ब्यवहार कॉपी करते थे। अमिताभ ने बताया कि उन्हें शशि कपूर के घुंघराले बाल जो बड़ी बेतरतीबी से उनके माथे पर और कान के पास बिखरे रहते थे, बहुत पसंद थे।
अमिताभ ने लिखा कि शशि बीमार चल रहे थे। अपनी पत्नी जेनिफर के गुजर जाने के बाद वह कहीं न कहीं अकेला महसूस करते थे। इससे पहली बार अस्पताल में उनके भर्ती होने के दौरान मैं कई बार उन्हें देखने गया।
पढ़ें- शशि कपूर को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे अमिताभ, ऐश्वर्या सहित कई बॉलीवुड सितारे
अमिताभ लिखते हैं जब मुझे शशि के निधन का पता चला तो मैं अस्पताल नहीं गया। 'मैं उनसे सिर्फ एक बार अस्पताल में मिलने गया था और फिर कभी नहीं गया। मैं कभी भी नहीं गया। मैं अपने प्यारे दोस्त के इस हालत में अस्पताल में नहीं देखना चाहता था, और जब आज मुझे बताया गया कि वह नहीं रहे, मैं तब भी अस्पताल नहीं गया।'

शशि मुझे 'बबुआ' कहते थे
अमिताभ बच्चन, शशि कपूर
अमिताभ अपने ब्लॉग में लिखते हैं कि शशि को देखकर उन्होने बहुत कुछ सीखा। अमिताभ ने ब्लॉग में बताया है कि कैसे हर मुलाकात में शशि कपूर और उनकी दोस्ती गहरी होती चली गई। अमिताभ लिखते हैं, शशि कपूर की मौत के बारे में पता लगने के कुछ समय बाद हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लेखक रुमी जाफरी ने यह शेर मुझे भेजा, जो ऊपर लिखा है। अमिताभ लिखते हैं, शशि मुझे 'बबुआ' कहते थे... आज उनके साथ-साथ मेरे और उनकी जिंदगी के कई पन्ने अधूरे ही चले गए।
T 2731 - To Shashji from your 'babbua' .. !! https://t.co/MFYeeR1Sbb pic.twitter.com/rfzDdDtiBk
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 4, 2017