PM मोदी के साथ तस्वीर ने बना दिया अक्षय कुमार का दिन
फोटो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा कि वो पीएम मोदी से मिले और अपनी आने वाली फिल्म 'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' के बारे में उन्हे बताने का मौका मिला। फिल्म के टाइटल को सुनकर उनकी मुस्कराहट ने मेरा दिन बना दिया।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
अक्षय कुमार अपनी आने वाली इस फिल्म में शौचालय के महत्व पर रोशनी डालने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने छह मिनट का एक वीडियो जारी किया और ट्वीट किया, 'टाइम है अपनी सोच और शौच दोनों बदलने का।' फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर हैं और फिल्म को श्रीनारायण सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज की जाएगी।