{"_id":"590349014f1c1b621dc0c2e7","slug":"aisjwarya-sonam-along-with-deepika-is-all-set-to-grace-cannes-2017-red-carpet","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्स में इस बार ऐश्वर्या-सोनम के साथ रहेगा दीपिका का जलवा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कान्स में इस बार ऐश्वर्या-सोनम के साथ रहेगा दीपिका का जलवा
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Fri, 28 Apr 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
एश्वर्या, दीपिका, सोनम
फिल्म और फैशन की दुनिया में मशहूर कान्स फिल्म फेस्टिवल में हर साल इंडिया से एेश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर का जलवा रहता है। इस बार इन दो हसीनाओं के साथ दीपिका पादुकोण भी कान्स के रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरेंगी। कान्स ने इन तीनों हीरोइनों के फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने की बात कंफर्म कर दी है।
ये तीनों ही एक्ट्रेस वहां मेकअप ब्रैंड लॉरियाल के ब्रैंड अंबैस्डर के तौर पर मौजूद रहेंगी। एेश्वर्या काफी समय से इस ब्रैंड के साथ हैं वहीं सोनम ने भी कुछ सालों पहले इस ब्रैंड के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। और इस साल इस फेहरिस्त में दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल हो गया है। ये पहली बार है जब दीपिका कॉन्स के रेड कार्पेट लॉरियाल की ब्रैंड अंबैस्डर बन कर पर चलेंगी।
ये भी पढ़ें- Baahubali 2 Movie Review: रोमांस खूबसूरत और एक्शन सांसें रोक देने वाला
विज्ञापन
इस साल लॉरियाल कान्स के ऑफिशियल मेकअप ब्रैंड के तौर पर अपने 20 साल पूरे कर रहा है। इस मौके पर दुनिया में लॉरियाल की जानी-मानी ब्रैंड अंबैस्डर वहां मौजूद रहेंगी। एेश्वर्या, सोनम और दीपिका के साथ-साथ ईवा लॉन्गोरिया और जूलियन मूरे भी रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाएंगी। कान्स 17 मई से 28 मई तक फ्रेंच रिवेरा में होगा।