फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After Giving His Famous Ted Talk, Shah Rukh Khan Says India Is The Best Country

शाहरुख खान ने 'इंडिया' को लेकर कहा कुछ ऐसा, मुरीद हो रहे लोग

Mon, 15 May 2017 01:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Mon, 15 May 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
After Giving His Famous Ted Talk, Shah Rukh Khan Says India Is The Best Country
शाहरुख खान
एक बार भारत को असहिष्णु बोलकर विवाद मोल ले चुके शाहरुख खान ने अब देश को लेकर कुछ ऐसा कहा है कि लोग उनके मुरीद हुए जा रहे हैं। दरअसल शाहरुख ने अपने देश की तारीफ करते हुए कहा है कि भारत से बेहतर दुनिया में रहने के लिए कोई जगह ही नहीं है।
विज्ञापन


हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में शाहरुख ने अपने पहले टेड टॉक के बारे में बात की। आपको बता दें कि पिछले महीने शाहरुख ने दुनिया भर में अपनी प्रेरणादायक स्पीच के लिए मशहूर टेड टॉक में हिस्सा लिया था। उनके इस वीडियो को 11 मई को रिलीज किया गया था जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। उनकी स्पीच को मिल रहे रिस्पॉन्स को लेकर उन्होंने कहा कि वह काफी खुश हैं। 'वो केवल एक स्पीच नहीं थी, ये वो बातें थीं जो मैं यकीन करता हूं कि हमारे देश में सिखाई जाती हैं। मैंने अपनी जिंदगी में इस देश से यही सीखा है।' शाहरुख ने आगे कहा कि, 'अगर मुझे इतना प्यार मिलता है तो यकीनन हमारे देश में प्यार है। हमारे देश के लोगों का दिल जो है वो प्यार से भरा हुआ है।'
विज्ञापन


शाहरुख को दुनिया के कई नामी जगहों पर बुलाया जाता है। टेड टॉक्स में उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा सुपरस्टार कहा गया था। इस बात पर शाहरुख ने कहा कि वह इन जगहों पर अपने पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। 'लोगों के प्यार ने मुझे स्टार बनाया है। ये उस प्यार का नतीजा है जो मेरे देशवासियों ने मुझे दिया है। भारत से बेहतर कोई देश नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने देश को दुनिया का सबसे बेहतर देश बताने वाले शाहरुख खान ने दो साल पहले कहा था कि भारत में बहुत असहिष्णुता है। उनके इस बयान की जमकर आलोचना हुई थी। देश में कई जगह उनके और उनकी फिल्म 'दिलवाले' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed