{"_id":"597edf1d4f1c1bcd4f8b45a4","slug":"aamir-khan-releases-the-poster-of-upcoming-film-secret-superstar-starring-zaira-wasim","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर ने रिलीज किया 'सीक्रेट सुपरस्टार' का पोस्टर, जल्द आएगा ट्रेलर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर ने रिलीज किया 'सीक्रेट सुपरस्टार' का पोस्टर, जल्द आएगा ट्रेलर
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Mon, 31 Jul 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
'सीक्रेट सुपरस्टार' फिल्म का नया पोस्टर
- फोटो : Twitter/Taran Adarsh
फिल्म 'दंगल' में आमिर खान की बेटी का रोल निभा चुकी जायरा वसीम की अगली फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' का पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में आमिर खान संगीतकार की भूमिका में नजर आएंगे।
आमिर ने ही ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। 'सीक्रेट सुपरस्टार' का ट्रेलर 2 अगस्त को दर्शकों के सामने होगा। म्यूजिक पर आधारित इस फिल्म की टैगलाइन है, 'ड्रीम देखना तो बेसिक होता है।'
विज्ञापन
'सीक्रेट सुपरस्टार' को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म इसी साल दीवाली पर रिलीज होगी। पहले ये फिल्म अगस्त में रिलीज होने वाली थी लेकिन शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म और अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' से आमिर की फिल्म की रिलीज डेट क्लैश हो रही थी जिस वजह से आमिर ने इसकी रिलीज दिवाली पर करने का फैसला लिया था। बताया जा रहा है अजय देवगन और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'गोलमाल 4' भी दिवाली पर रिलीज की जाएगी।

— Aamir Khan (@aamir_khan) July 31, 2017