फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir khan dangal entered in 500 crore club in china box office

चीन में 500 करोड़ क्लब में शामिल हुई आमिर की 'दंगल'

Thu, 18 May 2017 05:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Thu, 18 May 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
aamir khan dangal entered in 500 crore club in china box office
दंगल

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को चीन में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने चीन में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है जबकि भारत में इसने 387.38 करोड़ रुपए ही कमाए।

विज्ञापन


'दंगल' चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है। उन्होंने लिखा, 'फिल्म 'दंगल' ने चीन में बेहतरीन कमाई की और 500 करोड़ रुपए क्लब में एंट्री मार ली है।'
विज्ञापन


बता दें कि चीन में केवल 13 दिन में ही 'दंगल' ने ये कमाई की। चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म आमिर की ही 'पीके' थी लेकिन अब ये रिकॉर्ड 'दंगल' ने अपने नाम कर लिया है। वहां 'पीके' की कमाई 140 करोड़ रुपए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मिलाकर 1275 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। चीन में इसने 510 करोड़ की कमाई की है वहीं ताइवान में 20 करोड़ और भारत के साथ दूसरे देशों में इसने 745 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इन सब को मिलाकर ये आंकड़ा करीब 1275 पहुंच जाता है। रमेश बाला ने इन आंकड़ों की जानकारी भी ट्विटर पर दी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed