फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   success story of anita devi a successful businesswoman from jharkhand

Success Story: नौकरी न मिली तो शुरू किया बिजनेस, बनीं झारखंड की सफल महिला उद्यमी

Tue, 05 Dec 2017 10:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Tue, 05 Dec 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
success story of anita devi a successful businesswoman from jharkhand
anita devi
पढ़ाई पूरी करने के बाद आज के युवा नौकरी खोजने की शुरुआत करते हैं, अगर उन्हें नौकरी नहीं मिलती तो वो जिंदगी से हताश हो जाते हैं लेकिन झारखंड की अनीता देवी ने हार नहीं मानी और दूसरों के लिए ऐसा उदाहरण बनीं कि आज सैकड़ों लोगों को रोजगार दे रहीं हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे अनीता देवी ने नौकरी नहीं मिलने पर सफलतापूर्वक लघु उद्योग शुरु कर दिया।
विज्ञापन


झारखंड में गुमला जिले के अति पिछड़े इलाके बिशुनपुर में अनीता देवी का घर है। छोटी जगह से होने के बावजूद उन्होंने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी की और कई परीक्षाएं देना शुरू कर दिया, लेकिन उन्हें हर जगह से निराशा ही मिली। जिसके बाद अनीता देवी ने अपने गांव में घर पर अचार बनाकर बेचने का काम शुरू किया।
विज्ञापन


अनीता ने अचार की अलग-अलग रेसिपी बनाई जिसे खूब पसंद किया गया। जब धीरे-धीरे अनीता का काम बढ़ता गया तो उन्होंने अपने गांव की ही कई महिलाओं को अचार बनाने के काम पर रख लिया इसका एक फायदा तो यह हुआ कि गांव से कई महिलाओं का पलायन रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

2016 - 2017 की सफल महिला उद्यमी हैं अनीता देवी

success story of anita devi a successful businesswoman from jharkhand
अनीता ने बताया कि शुरुआत में ज्यादा पैसे नहीं होने की वजह से उन्होंने अपने गांव से ही सारी सामग्री इकट्ठी की जो कि आसानी से मिल जाती थी। अनीता के इस व्यावसाय से गांव की कई महिलाएं और युवतियों को रोजगार मिल गया है। इस छोटे व्यावसाय में उनके पति अरुण गिरी ने उनका पूरा साथ दिया।

अनीता देवी ने बताया कि वन उत्पाद पर आधारित जामुन सिरका, जामुन बीज चूर्ण का निर्माण करती है ,जो शरीर में बिना साइड इफेक्ट के शुगर और पेट की कई बीमारी में काम करता है। वहीं आंवला पाउडर, आंवले का रस और विभिन्न प्रकार के अचारों का निर्माण घरेलू विधि से करती हैं। जिसे वह सरकार द्वारा लगने वाले विभिन्न मेले में बेचती हैं। 
झारखंड सरकार ने अनीता देवी को 2016 - 2017 में सफल महिला उद्यमी का प्रथम पुरस्कार भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed