फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   what to choose whether good college or good branch

Engineering Admission: क्या चुनें, 'अच्छा' ब्रांच या कॉलेज? 

Sun, 23 Apr 2017 09:19 AM IST
amarujala.com- by: शिवेन्दु शेखर
amarujala.com- by: शिवेन्दु शेखर Updated Sun, 23 Apr 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
what to choose whether good college or good branch
प्रैक्टिकल के दौरान छात्र - फोटो : IITD

12वीं बोर्ड एग्जाम के बाद सभी छात्रों के दिमाग में एक सवाल सबसे ज्यादा घूमता है कि अब यहां के बाद आगे क्या किया जाए। फिर 12वीं में साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के आधार पर आगे का करियर प्लान किया जाता है। लेकिन सवालों का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता है। इसके बाद असली प्रॉब्लम शुरू होती है। आज उन्हीं कुछ प्रॉब्लम में से एक इंजीनियरिंग में एडमिशन के बारे में हम बात करेंगे। 

विज्ञापन


1. कौन सा ब्रांच मेरे लिए सही होगा...? 

ये एक एक ऐसा सवाल है जो इंजीनियर बनने के इच्छुक हर एक छात्र को परेशान करता है क्योंकि ज्यादातर छात्र या तो अपने आस-पड़ोस के लोगों को देख कर अपने ब्रांच को लेकर फैसला करते हैं या फिर किस ब्रांच में अच्छे पैसे कमाने की संभावना है। 
विज्ञापन


लेकिन सच्चाई तो ये है कि कोई भी ब्रांच खराब नहीं होता है। आपका भविष्य सीधे-सीधे आपकी च्वॉइस पर निर्भर करता है। आप जिस ब्रांच से अपनी डिग्री पूरी कर रहे हैं उसमें आप खुद को कितना आगे ले जा सकते हैं  ये सब आप पर ही निर्भर करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी जरूरी बात ये कि एक बार आप किसी खास ब्रांच में एडमिशन ले लेते हैं तो इसके बाद भी आपके पास एक मौका होता है अगर आप चाहें तो दूसरे साल में अपना ब्रांच बदल सकते हैं। ये सुविधा आपको कॉलेज स्तर पर मिलती है। इसमें एक और बात जो ध्यान देने योग्य है वो ये कि कॉलेज में थोड़ा वक्त बिताने के बाद आपको ये बात बेहतर समझ आती है कि वास्तव में आपका इंटरेस्ट किस ब्रांच में ज्यादा है।

इसलिए बेहतर ये है कि कॉलेज में दाखिला लेने से पहले आप ब्रांच के चक्कर में न पड़कर अच्छे से अच्छे कॉलेज में दाखिला लें। 

क्या किसी 'अच्छे ब्रांच' के लिए थोड़े कम बेहतर कॉलेज में दाखिला लिया जाना चाहिए? 

what to choose whether good college or good branch
आईआईटी दिल्ली में छात्रों के साथ फेसबुक CEO - फोटो : IITD

इस जगह फिर से वही बात दुहराउंगा कि अच्छे ब्रांच से आपका क्या मतलब? हो सकता है जो ब्रांच आपके लिए खराब हो वो किसी और के लिए सपने की तरह हो। ऐसे में सिर्फ ये कोशिश रहनी चाहिए कि अच्छे कॉलेज में दाखिला मिले और हमारा थोड़ा ही सही उस ओर झुकाव हो। 

अगर इसकी वजह जाननी हो तो एक नहीं बल्कि कई वजह हैं। एक अच्छे कॉलेज में ही आपको अच्छे प्रोफेसर मिल सकते हैं, एक अच्छा माहौल मिलेगा, अच्छी लाइब्रेरी मिलेगी, अच्छे लैब मिलेंगे। 

इसको ऐसे भी समझ सकते हैं कि क्या आप आईआईटी में मिलने वाली सुविधाओं की तुलना किसी प्राइवेट कॉलेज में मिलने वाली सुविधाओं से कर सकते हैं? नहीं कर सकते! अगर इसके बाद आपको कोई उदाहरण भी दे सकता है कि देखो किसी ने मामूली से कॉलेज से पढ़ कर भी इतना बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। हो सकता है ऐसा हुआ भी हो कि किसी ने बड़ा मुकाम हासिल किया हो लेकिन क्या पता वो अगर और भी किसी अच्छे कॉलेज में होता तो उसने और भी कुछ बड़ा किया होता!

एक और बात जो आपको इग्नोर नहीं करनी चाहिए...

what to choose whether good college or good branch
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source

वो ये कि हो सकता है कुछ सालों बाद आपके ब्रांच का जिक्र न हो। सब कुछ उन सालों के दौरान आपके किए काम के ऊपर निर्भर करता है लेकिन आपके कॉलेज के नाम का प्रभाव रहेगा ही रहेगा। 

मैं व्यक्तिगत स्तर पर ऐसे एक नहीं कईयों लोगों को जानता हूं जिन्होंने अलग-अलग ब्रांच से पढ़ाई कि और बाद में कुछ और ही काम कर रहे होते हैं। कोई राईटर हो गया, कोई मुंबई में कास्टिंग डायरेक्टर के साथ काम कर रहा है और नहीं कुछ तो एमबीए तो कम से कम लोग कर ही ले रहे हैं। 

करियर से जुड़े आपके कोई सवाल हों तो आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। आपकी हर संभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed