{"_id":"5939041b4f1c1b366e9c7ca5","slug":"up-board-class-10th-result-2017-yogi-government-give-surprize-gifts-to-girl-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2017 : योगी सरकार ने 10वीं की छात्राओं को दी नई सौगात","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
UP Board Result 2017 : योगी सरकार ने 10वीं की छात्राओं को दी नई सौगात
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
Updated Fri, 09 Jun 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड
UP Board Result 2017 : उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड 24 घंटे बाद कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेगा जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इस बार का रिजल्ट सभी के लिए बेहद खास है क्योंकि राज्य की नई योगी सरकार परीक्षार्थियों के लिए बहुत कुछ करने वाली है। यहां देखें रिजल्ट - https://goo.gl/jN7nvE
विज्ञापन
आपको बता दें कि यूपी के योगी सरकार ने हाईस्कूल की लड़कियों को खुशखबरी सुनाई है। खबर है कि राज्य के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने 10वीं कक्षा में पास होने वाली एक लाख लड़कियों को 10,000 रुपये देने की घोषणा की है। ये सही में एक अच्छी खबर है और ऐसा करने से यूपी के कई इलाकों में लड़कियों के स्कूल जाने को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
इस बार 54 लाख 66 हजार 531 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है। इस वर्ष इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में कुल 60 लाख 61 हजार 34 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से पांच लाख 94 हजार 503 ने परीक्षा छोड़ दी और कुल 54 लाख 66 हजार 531 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इंटरमीडिएट में परीक्षाओं की कुल संख्या 24 लाख 51 हजार 474 एवं हाईस्कूल में 30 लाख 15 हजार 57 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X