UP Board Result 2017 : बस एक 'क्लिक' और जान लें रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Board Result 2017 : उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड कुछ ही देर में कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। खबर के मुताबिक दोपहर 12 बजे यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होगा। परिणाम जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा सबसे पहले आप हमारी वेबसाइट, results.amarujala.com पर सबसे तेज रिजल्ट देख सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आप अमर उजाला की साइट पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको हमारी वेबसाइट, https://goo.gl/jN7nvE पर जाना होगा। ऐसा करते ही आपके सामने आपका रिजल्ट मौजूद होगा। ये रिजल्ट मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों में उपलब्ध होंगे।
आप हमारी वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर रेजिस्टर करवा सकते हैं। इसके बाद आपको आपके रिजल्ट की जानकारी मेल के जरिए उपलब्ध होगी। इसके अलावा आप हमें 08067360111 इस नंबर पर मिस कॉल कर सकते हैं जिसके बाद आपको कॉल कर रिजल्ट से जुड़ी आपकी हर जरूरी मदद की जाएगी।
आपको बता दें कि इस बार 54 लाख 66 हजार 531 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है। इस वर्ष इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में कुल 60 लाख 61 हजार 34 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से पांच लाख 94 हजार 503 ने परीक्षा छोड़ दी और कुल 54 लाख 66 हजार 531 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इंटरमीडिएट में परीक्षाओं की कुल संख्या 24 लाख 51 हजार 474 एवं हाईस्कूल में 30 लाख 15 हजार 57 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट-
- बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करें
- रिजल्ट के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
- बोर्ड की वेबसाइट का पताः http://upresults.nic.in/
- हमारी वेबसाइट का पताः results.amarujala.com
कमेंट
कमेंट X