{"_id":"598d240d4f1c1b13718b464e","slug":"ugc-net-2017-online-registration-starts-from-today-know-how-to-apply","type":"story","status":"publish","title_hn":"UGC NET 2017 : आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
UGC NET 2017 : आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Fri, 11 Aug 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UGC (यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन) ने NET (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) 2017 के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। आवेदन करने वाले छात्र बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू होकर 11 सितंबर, 2017 तक चलेगी। आपको बता दें कि UGC NET 2017 की परीक्षा 5 नवंबर 2017 को होगी। आवेदन प्रक्रिया के दौरान सामान्य वर्ग के छात्रों को एग्जाम फीस के तहत 1000 रुपये जमा करने होंगे। वहीं ओबीसी छात्रों को 500 रुपये और SC/ST छात्रों को 250 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
UGC NET 2017 के लिए आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है-
- UGC NET की ऑफिशल वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जाएं
- apply online लिंक पर क्लिक करें
- अपना पूरा विवरण भरें
- इसके बाद फॉर्म जमा कर दें
कमेंट
कमेंट X